5 साल से पहले प्रेम विवाह, अब दूसरी शादी, 1 बच्चे के पिता ने की पहली पत्नी को जान से मारने की कोशिश

Samastipur Love Affair News: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बच्चे के पिता की दूसरी शादी रचाने के बाद, पहली पत्नी को जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमित कुमार ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था।

थानेश्वर स्थान मंदिर में शादी रचाने के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक ही चल रहा था। बाद में सास ने बहू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सास की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता अपने पती के साथ वर्धमान रहने चली गई। वहीं पति मज़दूरी कर परिवार की ज़िम्मेदारी निभा रहा था। दोनों को एक बच्चा भी है।

Samastipur Second Marriage New

पीड़िता वर्धमान जिले के आलम बाग (पश्चिम बंगाल) की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि वह बचपन से समस्तीपुर ज़िला के बहादुरपुर गांव में अपनी नानी के घर रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाक़ात अमित कुमार से हुई थी। दोस्ती हुई और फिर दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।

पीड़िता ने बताया कि वह सास के प्रताड़ना के बाद वर्धमान (पश्चिम बंगाल) में अपने पति के साथ शिफ्ट कर गई। एक साल बात अमित ने कहा कि वह अपने परिवार वालों से मिलने जा रहा है। इसके बाद वह वर्धमान सेसमस्तीपुर तो आया लेकिन वापस नहीं लौटा। करीब दो महीने पहले यह जानकारी मिली कि अमित ने दूसरी शादी रचा ली है।

पति की दूसरी शादी की खबर मिलते ही पीड़िता समस्तीपुर अपने ससुराल पहुंची, जहां कोई नहीं था। पति के घर में कोई नहीं था तो खुशबु (बदला हुआ नाम) अपने नानी के घर चली गई। महिला को पता चला कि उसका पति पति दूसरी पत्नी के साथ घर पहुंचा है।

पति की सूचना मिलते ही महिला अपने बेटे और नाना को लेकर ससुराल पहुंची। वहां उसकी सास, पति और उसका मित्र गौतम ने गाली गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर पति और उसका दोस्त बुरी तरह से पीटने लगा, विरोध करने पर गौतम ने पीड़िता पर गोली चला दी, जो कि उसके नाना के सिर को छुते हुए निकल गई।

फायरिंग होने के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई, ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद हुआ। वहीं घायल महिला और उसके नाना को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। नगर थाना थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला है। पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+