समस्तीपुरः प्रेमी के 5 दोस्तों ने 10वीं की छात्रा से किया गैंगरेप, बैंक के काम से निकली थी बाहर
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। महिला थाना ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज किया था।

गैंगरेप के चार आरोपितों को किया गया गिरफ्तार
गैंगरेप के इस मामले को लेकर रोसड़ा के डीएसपी सहियार अख्तर ने बताया कि इस मामले को लेकर समस्तीपुर के महिला थाना में पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज करवाया गया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया था, जिनमें से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि पांचवें युवक की तलाश जारी है। पकड़े गए युवकों की पहचान मनीष कुमार, दिलीप ठाकुर, ललित सिंह, पप्पू कुमार है।

बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी छात्रा
जबकि फरार चल रहे अन्य युवक का नाम कैलाश महतो है, जिसका पहले से आपराधिक इतिहास है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक छात्रा परिजनों को बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसी दिन देर शाम को वो अपने एक दोस्त के साथ साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान सिंघिया पुल पार करने के बाद अचानक चार युवकों ने दोनों को घेर लिया। बदमाशों ने लड़की के दोस्त को बंधक बना लिया और उसके साथ पांचों युवकों ने बारी-बारी से रेप किया।

पीड़िता का मेडिकल कराया गया
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। बाद में पीड़िता का दोस्त किसी तरह छात्रा को विभूतिपुर थाना लाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित लड़की को एक महिला पुलिसकर्मी के साथ समस्तीपुर थाना भेज दिया।

पीड़िता के दोस्त ने पहले पुलिस से बोला था झूठ
वहीं इस मामले में पुलिस ने जब छात्रा के साथ आ रहे युवक मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पहले छात्रा के दोस्त ने पुलिस को जानकारी दी थी कि कुछ युवकों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया है। लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो असली बात सामने आई। पुलिस ने जब सख्ती से मनीष से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो लड़की को लेकर रोसड़ा गया था। वहां से देर शाम को जब वो वापस लौट रहे थे तो रास्ते में उसके कुछ दोस्तों ने बंधक बना लिया और छात्रा के साथ गैंगरेप किया।












Click it and Unblock the Notifications