शर्मनाकः छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने तीन लड़कों को दी तालिबानी सजा

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में पुलिस की बेरहमी का मामला सामने आया है, जहां छेड़छाड़ के आरोप में तीन युवकों को बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुरा मामला जिले के बिथान थाना क्षेत्र के पुसहो गांव का है। पुसहो पंचायत के मुखिया के बतरडीहा गया स्थित घर पर छेड़खानी के आरोप में तीन युवकों को लाया गया फिर मुखिया पति कैलाश राय और बिथान थाना के एसआई अवधेश सिंह ने बेरहमी से उन तीनों युवकों को पीटा।

Recommended Video

      शर्मनाकः छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने तीन लड़कों को दी तालिबानी सजा
      samastipur police and mukhiya brutally beats three young man video viral

      इन लड़कों की पहचान सुमित कुमार, राहुल कुमार और ललित कुमार के रूप में हुई है। पिटाई की यह घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बतरडीहा गांव के किसी लड़की के साथ छेड़खानी हुई थी। छेड़खानी का आरोप राहुल, सुमित और ललित पर लगाया गया। इसके बाद मुखिया पति ने तीनों लड़कों को अपने घर पर बुलाया और पुलिस को सूचना दी।

      इसके बाद पुलिस बल के आते ही मुखिया पति कैलाश राय और उसके सहयोगी ने आरोपितों की पिटाई शुरू कर दी। वहीं मौके पर पहुंचे एसआई अवधेश सिंह ने मामले को समझने और कार्रवाई करने के बजाय उन्होंने भी डंडे से आरोपितों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। पुलिस और मुखिया की इस कार्रवाई से लोगों के मन में काफी गुस्सा है। पिटाई से सभी आरोपितों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

      samastipur police and mukhiya brutally beats three young man video viral

      तीनों घायल लड़कों का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर एसपी विकास बर्मन का कहना है कि इस बारे में उन्हें जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक किसी गांव में कुछ लड़कों ने छेड़खानी की थी, जिसके बाद गांव के लोग पूरे मामले को मॉब बनाने की कोशिश कर रहे थे।

      इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पिटाई की गई थी। किस परिस्थिति में पुलिस ने लड़कों को बांध कर पीटा है इसकी जांच रोसड़ा के डीएसपी कर रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+