JDU के पूर्व सांसद के भाई पर 6 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, हत्या के बाद लूट लिया 5 लाख रुपये

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के सदर अनुमंडल के सदर थाना क्षेत्र के झगरा गांव में सेंट्रल बैंक के सीएसपी संचालक और जदयू के पूर्व सांसद व जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी के भाई सुनील कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान अपराधियों ने उनके पास से पांच लाख रुपये भी लूट लिये। वहीं हत्या के इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना को लेकर पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। लूट और हत्या की इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद सरायरंजन पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

samastipur jdu former mp ashwamegh devi brother died in firing

साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक सीएसपी संचालक सुनील कुमार सरायरंजन बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर मयारी चौक स्थित अपने सीएसपी केंद्र लौट रहे थे। इसी दौरान झखरा के पास दो बाइक पर सवार 6 लोग आए और फायरिंग शुरू कर दी। वहीं इस मामले को लेकर सदर डीएसपी प्रितीश कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि सीएसपी संचालक अपने बाइक से रुपये निकाल कर जा रहे थे। उसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि लूट और हत्या की घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+