समस्तीपुरः झमाझम बारिश के चलते देर रात मकान गिरा, मां-बेटी और नानी की हुई मौत

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली पूर्वी पंचायत के घमुआ टोले वार्ड नंबर-1 में बुधवार की देर रात को झमाझम बारिश के चलते एक मकान भरभराकर कर ढह गया, जिसमें मां-बेटी सहित एक बच्ची की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात सुरेंद्र चौधरी अपने परिवार के साथ घड़ी पर्व मनाकर अपने दरवाजे पर सो गए। वहीं उनकी 60 वर्षीय पत्नी मीना देवी, 23 वर्षीय बेटी प्रियदर्शनी कुमारी और 5 वर्षीय नातिन आयुषी कुमारी घर में ही सोए थे तभी रात के दो बजे मकान की दीवार ढह गई। इसमें तीनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी सुरेंद्र को तब हुई जब सुबह वह नींद से जगे।

samastipur house collapsed three people died

गिरे पड़े घर को देख किसी अनोहनी आशंका से सिहर उठे। मौके पर वह शोरगुल मचाने लगे, जिसके बाद अगल-बगल के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मां-बेटी के साथ 5 साल की नातिन को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

वहीं इस मामले पर सीओ उमाशंकर राय ने बताया कि पतैली धमुआ चौक के पास एक घर की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हुई। मकान लगभग तीस साल पुराना था। बारिश की वजह से दीवार गिर गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया।

भोजपुर में युवक के डूबने से हुई मौत

वहीं बिहार के भोजपुर के जिले के पीरो थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव स्थित पीर बाबा के पास नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह मृतक का शव पीर बाबा के पास नहर में तैरती हुई नजर आई। इसके बाद शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान पीरो मिल्की वार्ड नंबर 6 निवासी नूर जहानी खां के पुत्र मो.सनवैर के रूप में की गई है। बता दें कि मो. सनवैर ठेला चालक था। इधर, मृतक के पुत्र अफजल ने बताया कि वह बुधवार की शाम करीब 5 बजे घर से निकले थे। जब देर रात वह वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। गुरुवार की सुबह जब नहर के पास से स्थानीय लोग गुजर रहे थे, तभी शव नहर में तैरता हुआ मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+