डबल मर्डरः भाजपा नेता के साले सहित एक और शख्स की हुई हत्या, शव को बोरे में बांधकर चौराहे पर फेंका

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में डबल मर्डर का मामला प्रकाश में आया है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों लाशों को कल्याणपुर थाना इलाके के रतवारा चौक से बरामद किया है। बरामद किए गए दोनों शवों को बोरे में बंद कर चौराहे पर फेंका गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की पहचान भाजपा के जिला मंत्री बीरेंद्र पासवान के साले बाबू पासवान के रूप में की है। दूसरे मृतक की पहचान भिखारी राय के रूप में हुई है।

samastipur double murder body found on road

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भिखारी राय और लाल बाबू पासवान समस्तीपुर के खानपुर थाना इलाके के कामोपुर के निवासी थे। अपराधियों ने इनकी हत्या कर दी और दोनों शवों को बोरे में बंद कर कल्याणपुर थाना इलाके के रातवार चौर पर फेंक दिया। ग्रामीण सुबह जब रातवारा चौक की तरफ गए, तब मामले का खुलासा हुआ। इस दोहरे हत्याकांड को लेकर कहा जा रहा है कि रविवार की शाम भिखारी ने लालबाबू पासवान को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था।

साथ ही एक घंटे में वापस आने की बात कही थी। जब देर रात वापस घर नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की शिकायत की गई। पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच ग्रामीणों से सूचना मिली की रतवारा चौक के पास बोरे में बंद दो युवकों का शव मिला। दोनों युवक के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की।

मृतक भिखारी राय की पत्नी संजू देवी ने बताया कि उसके पति ने राम कमलेश पासवान और शम्भू पासवान को अपनी जमीन बेची थी, जिसका पैसा लेने के लिए वे गए थे। पत्नी का आरोप है कि पैसा देने के बाद खिला पिला कर उसकी हत्या कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+