समस्तीपुरः देर रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से सास-बहू और पोती की दर्दनाक मौत, 20 घर जले
समस्तीपुर। बीते शुक्रवार की देर रात को बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सिलेंड ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट होने के बाद लगी भयानक आग से 20 लोगों का घर जल गया। अगलगी की इस घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची फिर आग पर काबू पाया गया। मृतकों की शिनाख्त छकन टोली निवासी सोनेलाल यादव की 50 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी, 28 वर्षीय बहु संगीता देवी और 5 वर्षीय पोती के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात गेहूं की दौनी कर घर परिवार के लोग गैस-चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस लीक होने लगा, जिसके चलते जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। जिसमें सोनेलाल यादव की पत्नी कौशल्या, बहू संगीता देवी और 5 साल की पोती घर में झुलसकर मर गए।
रामभद्रपुर गांव में शुक्रवार की रात ब्लास्ट के चलते आग लगने से दर्जनों घर आग की चपेट में आ गए। धू-धूकर घर जलने लगे। गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। चीख-पुकार के चलते गांव में मातम पसर गया। हादसे के दौरान लोग अपने घरों में गहरी नींद में थे। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।
मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि चूल्हे की आग फैलने से ही यह भीषण हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना से इलाके में मातम का माहौल है।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications