डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में घुसा बालू से लदा ट्रैक्टर, टला बड़ा हादसा

पटना। बिहार के समस्तीपुर में आज एक बार फिर राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो जाती लेकिन बाल-बाल बच गई। दिल्ली से चलकर गुवाहाटी जा रही डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस बिहार के समस्तीपुर जिले के हरपुर बोचहां रेलवे हाल्ट पर बालू लदे ट्रैक्टर के चपेट में आ गई। हालांकि इस घटना में किसी तरह के किसी नुकसान सूचना नहीं है। हालांकि दूसरी तरफ ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और इस चक्कर में ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन ट्रेन में किसी भी प्रकार का कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। घायल चालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है हालांकि अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

samastipur collision of dibrugarh rajdhani express train and tractor

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंह सराय विद्यापति रेलखंड के हरपुर बोचहा रेलवे हॉल्ट का है जहां ट्रैक पर आ रही राजधानी एक्सप्रेस के चपेट में बालू से लदा ट्रैक्टर आ गया जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तो चालक गंभीर रूप से घायल होकर रेलवे ट्रैक से दूर जा गिरा। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं रेलवे अधिकारी ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है वही इस घटना में ट्रेन को किसी तरह नुकसान नहीं होने की बात बताई जा रही है ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रेन की गति तेज थी और ट्रैक्टर की टक्कर भी सामान्य थी, इसीलिए ट्रेन अपनी गति से आगे चली गई लेकिन अगर संतुलन बिगड़ता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

मामले की जानकारी देते हुए रेलवे अधिकारी ने बताया कि आज सुबह दिल्ली से गुवाहाटी जा रही डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस समस्तीपुर के दलसिंहसराय-विद्यापति रेल खंड के हरपुर बोचहां रेलवे हाल्ट पर बालू लदा ट्रैक्टर से टकरा गई। जिसमें ट्रैक्टर का चालक घायल हो गया। यह घटना कोहरे के कारण हुआ। बालू लदा ट्रैक्टर मानवरहित रेलवे गोमती को पार कर रहा था तभी राजधानी एक्सप्रेस पहुंच गई। कोहरे के कारण चालक ने ट्रेन को नहीं देखा। जब उसे ट्रेन आने की आवाज़ सुनाई दी तब चालक ने ट्रैक्टर को हटाना चाहा लेकिन तब तक ट्रैक्टर ट्रेन की आंशिक चपेट में आ गया और दूर जा गिरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+