समस्तीपुरः नाव पर सवार होकर स्टंट कर रहे 5 बच्चे डूबे, दो तैरकर बाहर निकले और तीन की मौत

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के पगड़ा स्थित बलान नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नाव में सवार पांच नाबालिग बच्चे डूब गए। हालांकि इस दौरान दो तैर कर नदी से बाहर आ गए। लेकिन तीन लापता हो गए। हालांकि कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने एक नाबालिग बच्ची की लाश बाहर निकाल ली। लेकिन दो अभी भी लापता हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नाव पर सवार किशोरों का ग्रुप पहले पानी में कूदकर स्टंट कर रहा था। इसी बीच एक ने नदी के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार को छू लिया।

samastipur boat overturned five minor boy drown

बताया जा रहा है कि तार में करंट था, जिससे उसकी चपेट में आए किशोर को बचाने के चक्कर में नाव का संतुलन बिगड़ गया, जिससे सभी पांचों किशोर नदी में डूब गए। हालांकि इस दौरान दो बच्चे बाहर निकल आए। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, जिसने गांव वालों की मदद से एक बच्चे का शव बाहर निकाला। मृतक बच्चे की पहचान जितेंद्र दास के रूप में हुई है, जो पगड़ा, वार्ड संख्या 10 में रहता था।

पगड़ा गांव वार्ड दस निवासी टुनो दास का पुत्र पंकज कुमार (14) और अकलू दास का पुत्र शिवम कुमार किसी तरह तैर कर पानी से बाहर निकल गए, जबकि नवादा गांव के अमरसिंह स्थान निवासी कैलू सहनी का पुत्र विक्रम कुमार सहनी (18), पगड़ा डीह वार्ड दस निवासी लक्ष्मी दास का पुत्र जीतन कुमार (15), मनोज दास का पुत्र सन्नी कुमार (16) पानी में डूब गया। घटना की सूचना के बाद सीओ राजीव रंजन, थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश, सीआई शिवकांत झा पहुंचे और स्थानीय ग्रामीण और मछुआरों की मदद एक की लाश खोजी गई। दो की पानी में देर शाम तक तलाश जारी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+