Bihar News: बिहार में अब सुरक्षित और निर्बाध यातायात व्यवस्था, CM नीतीश कुमार ने किया ये बड़ा काम
NH Patrol vehicles Inauguration: बिहार में अब सफ़र और आसान हो जाएगा, लोग सुरक्षित और निर्बाध यातायात व्यवस्था का लुत्फ उठा पाएंगे। बुधवार 30 अक्टूबर 2024 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क सुरक्षा और निर्बाध यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 38 राजमार्ग गश्ती वाहनों का लोकार्पण किया।
ग़ौरतलब है कि सड़क हादसे में हुई मौत सबसे ज़्यादा 44% राष्ट्रीय राजमार्गों पर देखी गयी है। इसका मुख्य कारण अप्रभावी प्रवर्तन और आपातकालीन प्रतिक्रिया रहा है। सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु को नियंत्रित करने के लिए जमार्ग गश्ती योजना के तहत कुल 1560 मानव-बल को मंज़ूरी दी गई है।

Recommended Video
पहले चरण में कुल 23 राजमार्ग गश्ती वाहन (विविध उपकरणों सहित) राज्य के सर्वाधिक दुर्घटना प्रवण चार राष्ट्रीय राजमार्गों 28, 30, 31 और 57 के कुल 1125 कि.मी. की देखरेख के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं दूसरे चरण में कुल 38 अतिरिक्त वाहनों का क्रय कर इसे राज्य अन्तर्गत अन्य 15 राजमार्गों पर प्रतिनियुक्त किया गया है।
139 (पटना औरंगाबाद), 80 (पटना भागलपुर), 77 (पटना- सीतामढ़ी), 333 (वरियापुर-जमुई), 83 (पटना-गया), 19 (सारण-वैशाली), 333A (शेखपुरा-बाका), 99, 101 (सारण-सिवान), 103 (वैशाली समस्तीपुर), 527 (नधुबनी जोगबनी), 20, 28A, 288, 30A कुल 1790 कि.मी पर (प्रत्येक 50 कि.मी पर) प्रतिनियुक्त किया जा रहा है।
इस प्रकार अब बिहार राज्य में राजमार्ग गश्ती के लिए 23+38 कुल 61 वाहन प्रतिनियुक्त किये जा चुके हैं।आपको बता दें कि इन राष्ट्रीय राजमार्ग गश्ती वाहनों को Emergency Response Support System (ERSS) Dial 112 से सम्बद्ध किया गया है।
इससे आपातकालीन परिस्थिति में इन वाहनों को घटना स्थल पर अविलंब भेजा जा सके। साथ ही प्रभावी प्रवर्तन के लिए इस पर लगे उपकरणों के माध्यम से वाहन अथवा नियंत्रण कक्ष से केन्द्रीकृत शमन की कार्रवाई का प्रावधान भी किया गया है। नीतीश कुमार के इस पहल की लोग काफी सराहना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications