Bihar News: अनियंत्रित हुई गाड़ी और हुआ दर्दनाक हादसा, घायल पति देखते पत्नी को पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत
Road Accident In Bihar: बिहार के विभिन्न ज़िलों से दर्दनाक सड़क हादसे की आए दिन ख़बर सामने आ रही है। ताज़ा मामला बिहार के कटिहार ज़िले का है, जहां गाड़ि अनियंत्रित होने से 3 लोगों की मौत हो गई और दो लोग बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए। वहीं घायल को देखते ही पत्नी की भी मौत हो गई। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?
कटिहार के बलरामपुर तेलता मेन रोड (बलरामपुर प्रखंड) के पास शादीपुर के पास यह हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक अझरैल और धनहरा गांव (लुत्तीपुर पंचायत) के कुछ किसान देसी जुगाड़ गाड़ी पर धान लाद कर टुनीदिघी मंडी (पश्चिम बंगाल) बेचने जा रहे थे। इसी दौरान शादीपुर के पास गाड़ी अनियंत्रित हुई और रोड किनारे गड्ढे में पलट गई।

ड्राइवर समेत कुल पाच लोग गाड़ी पर सवार था, सभी लोग गड्ढे में गिरे और उनके ऊपर वाहन गिरी, जिससे वह दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को घायलों को बाहर निकाला गया। स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। बलरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तेलता भेज दिया गया।
तेलता में 55 वर्षीय बुज़ुर्ग की मुस्लिम जो कि ग्राम अझरैल का रहने वाला था, उसकी मौत हो गई। वहीं दो घायलों की हालत नाजुक पाते हुए डॉक्टर ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया। पूर्णिया जाने के दौरान धनहरा टोला निवासी 52 वर्षीय बुज़ुर्ग वाजिल अंसारी और 55 वर्षीय बुजुर्ग तहबुल की भी मौत हो गई।
इसके अलावा मोहम्मद यासीन और गाड़ी के ड्राइवर का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज जारी है। वहीं सड़क हादसे में पति को घायल देख पत्नी को दिला का दौरा पड़ा और उसकी भी मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications