Bihar Assembly: हिंसा पर बिहार विधानसभा में बवाल, भाजपा के पूर्व मंत्री को मार्शल ने खींचकर बाहर निकाला
Bihar Assembly:बिहार के दो जिलों में हिंसा को लेकर आज विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। नौबत यह आ गई कि स्पीकर को मार्शल को बुलाना पड़ा।

Bihar Assembly Ruckus: बिहार विधानसभा में नालंदा-सासाराम हिंसा को लेकर भारी बवाल हुआ। विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। मामले को बेकाबू होता देख विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने मार्शलों को बुलाया। विधायकों को अल्टिमेटम भी दिया। जब वो नहीं माने तो भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा (Jivesh Mishra) को मार्शल ने सदन से बाहर कर दिया। इसके बाद भी लगातार हंगामा जारी रहा जिसके बाद बिहार विधानसभा स्पीकर को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
गरम हुए विधानसभा स्पीकर
बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि मंत्री बोल रहे हैं, आप सुनिए। सरकार जबाव दे रही है। अध्यक्ष मार्शल से बोले-आप नहीं बैठिएगा। नहीं बैठिएगा तो निकाल बाहर करो।
जनता ने आपको ढोल बजाने भेजा है क्या?
बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी आक्रोशित होते हुए कहा कि यही पढ़ाई हुई है। जनता ने आपको यहां ढोल बजाने भेजा है क्या? ढोल बजाना है तो अपने एरिया में जाकर बजाइए। अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता अपने आचरण का प्रदर्शन कर रहे हैं।
सदन से बाहर निकाले जाने पर जीवेश मिश्रा ने सरकार पर किया पलटवार
बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) से बाहर आने के बाद भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा (Jivesh Mishra) ने कहा कि मैंने बस सासाराम और बिहारशरीफ हिंसा पर मुख्यमंत्री को सदन में बुलाकर जवाब मांगा था इसके लिए ही मुझे मार्शल बुलाकर बाहर निकलवा दिया गया है। हमलोग केवल मुख्यमंत्री से जवाब की मांग कर रहे थे।
सीएम नीतीश ने भाजपा और ओवैसी पर सांठगांठ के लगाए आरोप
बिहार हिंसा मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दो लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसके एजेंट के रूप में काम कर रहा है। वो दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications