बिहारः रोहतास में मकान गिरने से तीन लोगों की मौत, सात लोग गंभीर रूप से घायल
रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के बड़की अकोढ़ी इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो मंजिला मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे में दबे सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर इलाज के लिए करगहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया है।

गंभीर रूप से घायलों में एक बच्ची, दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले जब मूसलाधार बारिश हुई तो उससे पुराने मकान में दरार आ गया था। वो लोग मरम्मत करने की सोच ही रहे थे कि अचानक देर रात यह हादसा हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ राजकुमा गुप्ता मौक पर पहुंच गए हैं और जमींदोज मकान के मलबे को हटाया जा रहा है।
इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। यह पुराना मकान बड़की अकोढ़ी के छटू राम का था। इस हादसे में दो बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित एसडीओ राजकुमार गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है।
इसके अलावा बिहार के दानापुर जिले में बुधवार को बदमाशों ने भाजपा के खगौल मंडल के अनुसूचित जाति के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद दीपक पासवान को बदमाशों ने गोली मार दी है। इस जानलेवा हमले में भाजपा नेता बुरी तरह घायल हो गए हैं। पार्षद दीपक पासवान गाडीखाना इलाके के रहने वाले हैं।
वहीं घटना के पीछे अपराधी टेनिया और उसके साथी का हाथ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टेनिया अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर आया था। उन्होंने पहले दीपक पासवान को पास बुलाया फिर पेट में पिस्टल सताकर एक के बाद दो गोली मारी और फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications