रोहतासः दोस्त की हत्या कर भाग रहे युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़ा फिर सरेआम मार दी गोली

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के पड़सर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत युवक ने अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटना के अंजाम देकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने पकड़ लिया फिर उसकी पिटाई की और आखिर में गोली मार दी। यह घटना बीते गुरुवार के शाम की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लल्लू यादव और सुमन यादव दोनों आपस में दोस्त थे। दोनों के बीच पैसों का लेन-देन चलता रहता था और पिछले कुछ दिनों से पैसों को लेकर ही विवाद चल रहा था।

rohtas people did mob lynching of murder accused

इसी बीच लल्लू यादव अपने दोस्त सुमन यादव के घर पहुंचा और उसके सिर में गोली मार दी। । गोली लगते ही सुमन की मौके पर मौत हो गई। दोस्त को गोली मारने के बाद भाग रहे 22 वर्षीय लल्लू यादव को मृतक के परिजनों और गांव वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद लाठी-डंडे से पीटा फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष सत्येंद्र पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस गांव में कैंप कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

गया में मिले विस्फोटक पदार्थ

गया के कोंच थाना के इस्मइलपुर स्टेशन से सटे हाई स्कूल के पास झाड़ी में छिपाकर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ पुलिस ने बरामद किया है। एसएसबी और कोंच थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो विस्फोटक, एक डेटोनेटर, 30 मीटर वायर, एक 12 वोल्ट की बैटरी, एक 5 लीटर का केन, 100 ग्राम गंधक व सुतरी बरामद की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+