Rohtas News: ’हम सभी पानी में कूदे लेकिन डूबने लगे’, एक ही परिवार के 5 बच्चों के डूबने से मौत, पसरा मातम
Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है, जहां नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे डूब गए, जिसमें 5 की मौत हो गई वहीं दो की तलाश जारी है। तुम्बा गांव के एक सातों बच्चे बताए जा रहे हैं। जिसमें एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत हो गई। परिवार में मातम पसरा है।
Recommended Video
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह तुम्बा गांव के कृष्णा गोंड के चार बच्चे और उसकी बहन की बेटी के साथ 2 और बच्चे सोन नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक सभी गहरे पानी में डूबने लगे। वहां मौजूद लोग आनन-फानन में बचाने पहुंचे। लेकिन बच्चों के बचा नहीं पाये।

चश्मदीद ने बताया कि वह लोग सोन नदी में नहा रहे थे, इसी दौरान एक बच्चा डूबने लगा, उसे बचाने और बच्चे गए वह भी डूबने लगे। डूबते बच्चों को जब बचाने गए तो हम लोग भी डूबने लगे। किसी तरह से अपनी जान बचा पाए, बच्चों को नहीं बचा पाए।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, इसके बाद गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से 5 बच्चों के शव को निकाला गया। एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर 2 बच्चों के शवों को ढूंढने में जुटे हुए थे। 8 से 12 साल सभी बच्चों की उम्र होगी। सासाराम सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लि भेजा गया है।
रोहतास थाना अध्यक्ष ने इस पूरे मामले में कहा कि पीड़ित परिवार को हर मुमकिन सहायता देने की कोशिश करेंगे। ग़ौरतलब है कि पहले भी सोन नदी में इस तरह की वारदात हो चुकी है, लेकिन एक साथ एक ही गांव के बच्चों के डूबने पूरे इलाके में मातम पसरा है, क्योंकि SDRF , गोताखोर और स्थानीय लोगों के बावजूद मासूमों की जान नहीं बच पाई।












Click it and Unblock the Notifications