बिहारः रोहिणी ने मां राबड़ी देवी के साथ फोटो शेयर कर बुद्धिजीवियों को बताया राक्षस
पटना। इन दिनों ट्विटर पर लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बेटी रोहिणी आचार्या अपने ट्वीट को लेकर खूब छाई हुई हैं। वह लगातार अपने विरोधियों को ट्वीट के जरिये घेर रही हैं। इस बार उन्होंने बुद्धिजीवियों को लेकर हमला बोला है। साथ ही रोहिणी ने अपनी मां राबड़ी देवी के साथ फोटो शेयर कर उन लोगों पर सवाल उठाया है, जो राबड़ी देवी के राज को अनपढ़ महिला कहकर उपहास उड़ाते हैं। रोहिणी आचार्या ने उन बुद्धिजीवियों को राक्षस कहा है। दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज महारानी को लेकर सियास बवाल मचा हुआ है। इस सीरीज एक कैरेक्टर को दिखाया है, जो अनपढ़ होकर भी शासन चला रही है। इसकी तुलना कुछ लोग राबड़ी देवी से कर रहे हैं।

ट्वीट कर रोहिणी आचार्या ने कहा कि पढ़-लिखकर बुद्धिजीवी बनकर.. क्या कर लिया तुमने..? मानवता को भुलाकर.. राक्षसी प्रवृत्ति को अपनाकर.. लूट लिया बालिका गृह कांड में .. मासूम अबला की इज्जत तुमने..!!। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बालिकाग्रह कांड भी.. एक धारावाहिक का हिस्सा नहीं था.. बिहार के इतिहास में दर्ज हुआ एक ऐसा काला धब्बा है पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी के ही द्वारा. रचा गया राक्षसी कारनामा है..! नोट.. श्रीमती राबड़ी देवी जी के राज को अनपढ़ महिला कहकर उपहास उड़ाने वाले उन बुद्धिजीवी राक्षसों का जवाब है..।
राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों Twitter पर विरोधियों के खिलाफ जमकर मोर्चा खोले बैठी हैं। वो एक के बाद एक लगातार अपने पिता लालू और मां राबड़ी के के खिलाफ बोलने वालों की क्लास लगा रही हैं इसलिए राजनीतिक गलियारों में जोर-शोर से चर्चा है कि वो राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं, इसलिए उनकी ओर से किया गया कोई भी Tweet या पोस्ट तेजी से वायरल हो जाता है।
पेशे से डॉक्टर हैं रोहिणी यादव
रोहिणी लालू की दूसरे नंबर की बेटी हैं और पेश से डॉक्टर हैं, उन्होंने जमशेदपुर के एमजीएम से एमबीबीएस की पढ़ाई की हैं। वो जब एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं, तब ही उनकी शादी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर समरेश सिंह से उनकी शादी हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications