पिता लालू यादव की रिहाई के लिए बेटी रोहिणी रखेंगी रोजा, ट्वीट कर किया एलान

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए उनका पूरा परिवार जी-जान से जुटा हुआ है। पिता लालू प्रसाद की अच्‍छी सेहत के लिए उनके बेटा-बेटी बेहतर इलाज और दवाओं के अलावा दुआओं का सहारा ले रहे हैं। लालू यादव को कथित चारा घोटाला में बेल मिलने में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में लालू प्रसाद यादव की बेटी पिता की रिहाई के लिए रोजा रखने का ऐलान किया है।

rohini acharya tweet about her father lalu prasad yadav health

बता दें कि रांची कोर्ट में उनकी जमानत की अर्जी पर सुनवाई पर बार-बार बाधा आ रही है। उनकी रिहाई ना होने से परेशान पहले बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने 'आजादी' अभियान शुरू किया था। इसके बाद तेज प्रताप ने घर में पूजा-पाठ भी कराया था।

वहीं अब लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पिता की सेहत के लिए रमजान के महीने में रोजा रखने का फैसला किया है। रोहिणी ने ट्विटर पर पिता के साथ अपने बचपन की प्‍यारी सी तस्‍वीर शेयर करते हुए इमोशनल ट्वीट किया है।

ट्वीट करते हुए उन्‍होंने ऐलान किया कि वह इस बार रमजान के दौरान पूरे महीने रोजा रखेंगी। उन्होंने कहा है कि कल से रमजान का पाक महीना शुरू हो रहा है। इस बार वे भी पिता के अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और उनकी जल्‍द रिहाई की कामना के साथ पूरे महीने रोजा रखेंगी।

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रेमी लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से झटका मिला है। चारा घोटाला में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को जमानत के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि दुमका कोषागार मामले में 9 अप्रैल को लालू प्रसाद यादव की आधी सजा पूरी हो गई थी। इसी मामले में लालू प्रसाद यादव के वकील ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+