मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार, सड़क हादसे में गई 2 लोगों की जान, कई लोग जख्मी

Road Accident In Bihar: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

Road Accident In Sitamarhi Bihar, Two People Died, Nine People Injured In Tractor Accident


Sitamarhi Accident News:
बिहार के सीतामढ़ी जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है। नरगां पेट्रोल पंप (बेला थाना क्षेत्र) के पास हुई घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के माता की पूजा कर एक ही परिवार के लोग वापस लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ।

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, 9 लोगों के जख्मी होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने की वजह से हादसा हो गया।

मृतकों की पहचान दलकावा गांव निवासी 35 वर्षीय पप्पू कुमार झा और 10 वर्षीय रागिनी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रैक्टर के चालक अनीश कुमार पुलिस की गिरफ्त में है।

ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित परिवार सोनबरसा थाना क्षेत्र का निवासी है। ट्रैक्टर से पूरा परिवार पड़ौल स्थान स्थित कारिक देवी मंदिर (नेपाल) मन्नत उतारने के लिए गया था। मन्नत उतारने के बाद सभी लोग गांव वापस लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

नरगां पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर पलटने की तेज़ आवाज़ आई, स्थानीय लोग मौके पह पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से घायलों अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+