“लाठी की सरकार से अब जनता ऊब चुकी है” तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला

Tejashwi Yadav News: बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Chunav 2025) से पहले राज्य की राजनीति में आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू है। इसी बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सत्ताधारी एनडीए सरकार (NDA) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह "लाठी की सरकार" बन चुकी है, जिसने जनता का भरोसा खो दिया है।

RJD नेता ने कहा, "बिहार के लोग कह रहे हैं कि अब 2005 से 2025 तक का काफी हो चुका। अब लाठी की सरकार नहीं चलेगी। अब जनता के हाथों में कलम होनी चाहिए, क्योंकि उन्हें शिक्षा और रोजगार चाहिए। लोग नौकरी, न्याय और अधिकार की मांग कर रहे हैं। लेकिन यह सरकार उन्हें सम्मान तक नहीं दे पा रही है। इसी कारण जनता इस एनडीए सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है।"

tejashwi-yadav-attacks-nitish-kumar

बेरोजगारी को बताया सबसे बड़ा मुद्दा

आरजेडी नेता ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि 2020 से ही बिहार में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी का सपना है कि हर बेरोजगार को नौकरी मिले, चाहे वह पुरुष हो या महिला। इतना ही नहीं तेजस्वी ने यह भी कहा हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि बिहार का कोई भी नौजवान बेरोजगार न रहे। हर घर से बेरोजगारी का कलंक मिटे। यह हमारा संकल्प है।

पत्रकार पर हमले का मुद्दा भी उठाया

तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक मंत्री पर लगे पत्रकार से दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप का जिक्र करते हुए कहा, "आप सोचिए, जब कोई मंत्री किसी पत्रकार पर हाथ उठाता है, उसके कपड़े फाड़ता है, कैमरा छीनने की कोशिश करता है, जबरन गाड़ी में खींचकर ले जाता है और पिटाई करता है - क्या यह जंगलराज नहीं है? वह मंत्री कहां है, क्यों छिप रहा है?"

तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के लोग "लाठी और डर की राजनीति" से तंग आ चुके हैं और आने वाले चुनावों में नौकरी और सम्मान देने वाली सरकार चुनेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोग अब अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे। बेरोजगारों को नौकरी देना ही हमारी प्राथमिकता होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+