'मुख्यमंत्री अब महात्मा बनने का ढोंग कर रहे', शराबबंदी पर तेजस्वी का हमला, बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचार
Tejashwi Yadav on Hooch Tragedy: बिहार में जब से शराबबंदी हुई है, तब से जहरीली शराब का तांडव देखना जा रहा है। आए दिन कोई ना कोई अवैध शराब से मौत की आगोश में जा रहा है। जहरीली शराब त्रासदी में 33 लोगों की मौत हो गई है। 28 मृतक सीवान के हैंस जबकि 5 सारण के हैं। ऐसे में अब इस घटना पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
जहरीली शराब त्रासदी को लेकर बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि शराबबंदी नीतीश कुमार के शासन का "सबसे बड़ा भ्रष्टाचार" है और जेडीयू और उसके नेताओं की आड़ में 30,000 करोड़ की "समानांतर अर्थव्यवस्था" चलाई जा रही है।

तेजस्वी ने आंकड़े साझा कर साधा निशाना
सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने कहा कि अपने पहले दो कार्यकालों के दौरान "हजारों शराब की दुकानें" खोलने के बाद मुख्यमंत्री अब "महात्मा होने का ढोंग कर रहे हैं।" सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव ने आंकड़े भी साझा किए।
'मुख्यमंत्री अब महात्मा बनने का ढोंग कर रहे'
अपने पोस्ट में तेजस्वी यादव ने लिखा, "बिहार के हर चौक-चौराहे पर शराब की दुकानें खुलवाने वाले तथा शराबबंदी के नाम पर जहरीली शराब से हजारों जाने लेने वाले मुख्यमंत्री अब महात्मा बनने का ढोंग कर रहे है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शुरू के 𝟏𝟎 वर्षों में बिहार में शराब की खपत बढ़ाने के हर उपाय किए और अब अवैध शराब बिकवाने के हर उपाय कर रहे है। क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरे इन तथ्यों को झूठला सकते है?"
उन्होंने आगे लिखा- "2004-05 में बिहार के ग्रामीण इलाकों में 500 से भी कम शराब की दुकानें थीं, लेकिन 2014-15 में उनके शासन में यह बढ़कर 2360 हो गई। 2004-05 में पूरे बिहार में लगभग 3000 शराब की दुकानें थीं, जो 2014-15 में बढ़कर 6000 से अधिक हो गईं।"
नीतीश शासन का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार-तेजस्वी
इसी के साथ तेजस्वी यादव ने कहा कि शराबबंदी नीतीश कुमार के शासन का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। बिहार में शराब के नाम पर अवैध कारोबार के रूप में लगभग 𝟑𝟎 हजार करोड़ की समानांतर अर्थव्यवस्था चलाया जा रहा है, जिसका सीधा फायदा जेडीयू पार्टी और उसके नेताओं को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications