बिहार: CM नीतीश पर निशाना साधते लालू के बेटे ने लिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम, जानिए क्या बोले?
पटना। लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला। इस बार तेजस्वी ने कहा, ''यहां बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार पिछले 15 साल से शासन कर रहे हैं, मगर बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल पाया है। बिहार को स्पेशल कैटेगरी का दर्जा दिलाने के लिए डोनाल्ड ट्रपं नहीं आएंगे।'
Recommended Video

इससे पहले राजद का घोषणापत्र जारी करते हुए भी तेजस्वी यादव ने बिहार की मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लिया था और कहा था कि, 'हम प्रण हमारा, संकल्प बदलाव का' जारी कर रहे हैं। सूबे में हमारी सरकार बनी तो पहली कैबिनेट में ही 10 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी और फीस माफी की भी घोषणा होगी। तेजस्वी यह भी बोले कि, 'आज का दिन शुभ है, नवरात्र की शुरुआत है, कलश की स्थापना की गई है। कलश स्थापना के दिन संकल्प लिया जाता है। हमने भी संकल्प लिया है।''

राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए तेजस्वी ने कहा, ''नीतीश अब थक चुके हैं और राज्य को संभाल नहीं पा रहे हैं। वह बिहार में विकास, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे और गरीबी के बारे में बात नहीं करना चाहते। वह कहते हैं कि बिहार एक कृषि आधारित राज्य है, इसलिए उद्योग-धंधे नहीं आ रहे। ऐसे में रोजगार का सृजन कैसे होगा? हम कह रहे हैं कि विकास राजद की सरकार करेगी। अभी तो यहां अपराध भी बहुत ज्यादा हो रहे हैं।''












Click it and Unblock the Notifications