स्क्रीनशॉट ने शुरू किया बवाल, तेजस्वी ने प्रशांत किशोर को बताया बीजेपी का एजेंट, कहा-पार्टी से मिलती है फंडिंग

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की इस सरगर्मी में सभी पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर पर बीजेपी से फंडिंग लेने का आरोप लगाया है।

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को "भाजपा एजेंट" कहा। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा चुनाव हार रही है, इसलिए उन्हें (प्रशांत किशोर) तीन-चार दौर की वोटिंग के बाद नैरेटिव सेट करने के लिए बुलाया गया है।

Tejashwi Yadav Prashant Kishor

बता दें, पीके यानी प्रशांत किशोर की 'जन सुराज' के नाम से अब अपनी राजीतिक पार्टी है। पीके बिहार में एक प्रमुख राजनीतिक चेहरा हैं। कई पार्टियों के लिए प्रचार अभियान का प्रबंधन करने के अलावा, वह नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) में भी नंबर 2 पर रहे हैं।

बीजेपी और पीके को घेरते हुए तेजस्वी यादव ने कहा,"यहां तक ​​कि मेरे चाचा (नीतीश कुमार) ने भी कहा था कि उन्होंने अमित शाह के कहने पर प्रशांत किशोर को (जदयू का) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था। आज तक, न तो अमित शाह और न ही प्रशांत किशोर ने इस दावे से इनकार किया है। वह भाजपा के साथ रहे हैं शुरू से ही।" तेजस्वी ने कहा कि प्रशांत जिस भी पार्टी में शामिल होंगे वह पार्टी बर्बाद हो जाएगी।

नीतीश-प्रशांत किशोर का रिश्ता खटास के साथ हुआ समाप्त

नीतीश कुमार-प्रशांत किशोर के बीच का रिश्ता 2020 में एक कड़वे नोट पर समाप्त हो गया था। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा था कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर किशोर को अपनी पार्टी में शामिल किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के छोटे बेटे और पार्टी के वंशज तेजस्वी ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि किशोर वेतनभोगी जिला अध्यक्ष रखते हैं, जो शायद भाजपा भी नहीं करती है।

तेजस्वी यादव ने कहा, "पता नहीं उन्हें पैसा कहां से मिलता है। वह हर साल अलग-अलग लोगों के साथ काम करते रहते हैं। वह आपका डेटा लेते हैं और दूसरा दे देते हैं। वह सिर्फ बीजेपी के एजेंट नहीं हैं, बल्कि बीजेपी का दिमाग हैं। वह उनकी विचारधारा का पालन करते हैं। बीजेपी अपनी रणनीति के तहत उन्हें फंडिंग कर रही है।''

फर्जी स्क्रीनशॉट में पीके के बीजेपी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने का दावा

बता दें, पीके के ऊपर तेजस्वी के ये आरोप एक फर्जी स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद आए हैं। स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है कि भाजपा ने प्रशांत किशोर को अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस अफवाह के बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बयान जारी कर इस फर्जी खबर का खंडन किया है।

बयान में लिखा गया, "विडंबना देखिए! कांग्रेस, राहुल गांधी आप सभी फर्जी खबरों के बारे में बात करते हैं और पीड़ित होने का दावा करते हैं। अब आप खुद देखें कि कैसे कांग्रेस पार्टी के संचार प्रमुख, जयराम रमेश, जो जाहिर तौर पर एक वरिष्ठ नेता हैं, व्यक्तिगत रूप से एक फर्जी दस्तावेज प्रसारित कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+