Video: अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी बोले–बिहार में 'महा जंगल राज' है, चिराग पासवान ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mokama candidate Anant Singh Arrest News: बिहार चुनाव के बीच मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने सियासत को गरमा दिया है। आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने इसे लेकर नीतीश सरकार पर सीधा हमला बोला और कहा कि बिहार में "महा जंगल राज" चल रहा है। वहीं एनडीए की ओर से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार अपराधियों को बचा रही होती, तो कल रात हुई यह कार्रवाई संभव ही नहीं थी।

तेजस्वी यादव बोले -बिहार में 'महा जंगल राज,हर दिन होती है फायरिंग

अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, "यह होना ही था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार में हैं और देखिए कि प्रदेश में 'महा जंगल राज' है। बिहार में ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब गोलीबारी या अपराध की घटना न होती हो। हमारी सरकार आने के बाद 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई होगी।"

Mokama candidate Anant Singh Arrest News

तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। एनडीए सरकार ने अपराध पर जीरो टॉलरेंस का दावा तो किया, लेकिन हकीकत इसके उलट है। उन्होंने कहा, "बाहरी लोग बिहार पर कब्जा करना चाहते हैं। बिहार का बेटा ही बिहार को चलाएगा, न कि दिल्ली से रिमोट कंट्रोल।"

चिराग पासवान का पलटवार -अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे, कानून अपना काम कर रहा है

तेजस्वी के इस बयान पर एनडीए के युवा चेहरा और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा, "अगर हमारी सरकार अपराधियों को बचा रही होती, तो अनंत सिंह की गिरफ्तारी कभी नहीं होती। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साफ कह चुके हैं कि हमारी सरकार न किसी को फंसाती है, न किसी को बचाती है। कानून अपना काम कर रहा है।"

चिराग ने तेजस्वी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, "ऐसा अहंकार ठीक नहीं है। हमारी सरकार में न्याय में देरी नहीं होती, बल्कि साक्ष्य मिलते ही कार्रवाई होती है। जो भी दोषी होगा, उसे सज़ा मिलेगी।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर चिराग ने कहा, "जब-जब पीएम मोदी बिहार आते हैं, एनडीए का मनोबल बढ़ता है। केंद्र में मोदी और राज्य में नीतीश यही जोड़ी बिहार को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएगी।"

BJP सांसद बोलीं -विपक्ष ने ही अपराधियों की फौज खड़ी की थी

बीजेपी की राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने भी आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "शुरुआत से ही विपक्ष की राजनीति अपराध, अपहरण और भ्रष्टाचार से जुड़ी रही है। लालू-राबड़ी के दौर में महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, लोग घरों से निकलने से डरते थे। अब वही लोग आज कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि "हमारी सरकार अपराधियों को नहीं छोड़ेगी। सच्चाई सामने आएगी और जनता देखेगी कि अपराध के पीछे कौन है।"

आरजेडी के संजय यादव बोले - हर दिन हत्या, फायरिंग, और एनडीए दे रहा भाषण

आरजेडी नेता संजय यादव ने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। "अरा में बाप-बेटे की हत्या हुई, रोहतास में गोलियां चलीं और सरकार 'सुशासन' का नारा दे रही है। एनसीआरबी की रिपोर्ट खुद बता रही है कि सबसे ज्यादा अपराध बीजेपी शासित राज्यों में होते हैं। बीजेपी-एनडीए को पहले खुद आईना देखना चाहिए।"

अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने मचाई हलचल

बिहार चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने सियासी समीकरण हिला दिए हैं। उन्हें आरजेडी नेता दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 30 अक्टूबर को यह घटना जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के प्रचार के दौरान हुई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 11:10 बजे पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा खुद बाढ़ के बेढ़ना गांव पहुंचे। करीब 150 पुलिसकर्मियों की टीम ने अनंत सिंह के घर को चारों ओर से घेर लिया और रात 11:45 बजे उन्हें हिरासत में ले लिया। रात 1:45 बजे पुलिस टीम अनंत सिंह को पटना लेकर पहुंची और 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की गई।

फेसबुक पोस्ट में अनंत सिंह बोले - "अब चुनाव मोकामा की जनता लड़ेगी"

गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह के फेसबुक पेज से एक पोस्ट किया गया जिसमें लिखा था, "सत्यमेव जयते। मुझे मोकामा की जनता पर पूर्ण भरोसा है। अब चुनाव मोकामा की जनता लड़ेगी।" इस पोस्ट ने साफ कर दिया कि जेल में होने के बावजूद वे अपने समर्थकों के जरिए चुनावी मैदान में मौजूद रहेंगे।

जनसुराज उम्मीदवार बोले -देर से सही, कार्रवाई हुई तो जनता को भरोसा मिलेगा

जनसुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने कहा, "अगर FIR के बाद तुरंत कार्रवाई होती तो स्थिति और बेहतर होती। लेकिन देर से सही, अब कानून अपना काम कर रहा है। यह मामला अब सिर्फ चुनावी नहीं बल्कि न्यायिक है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+