राजद सुप्रीमो Lalu Yadav ने INDIA गठबंधन के लिए मांगी मन्नत, पीएम मोदी पर जमकर बोला हमला
Lalu Yadav Baidynatth Temple Latest News: बिहार में आगामी लोकसभा की चर्चा तेज़ हो चुकी है, राजनीतिक पार्टियां सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटी हुईं हैं। वहीं राजद सुप्रीमो अपने अलग अंदाज में नज़र आ रहे हैं। लालू प्रसाद यादव इन दिनों मैराथन पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसी क्रम में लालू यादव ने सोमवार को झारखंड में के दुमका में पूजा अर्चना की।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे थे। रमेश परिहस्त (मंदिर के पुजारी) लालू यादव को पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद दुमका (झारखंड) के बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।

बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा के बाद बाहर निकलने के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए, उन्होंने कहा कि हमने भगवान से देश को बदलने और 'INDIA गठबंधन' को जीत दिलाने के कामना की। वहीं उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं किया है, पूरे देश में अत्याचार बढ़ रहा है।
आपको बता दें कि देवघर (झारखंड) स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर 12 'ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मान्यता है कि यहां जो कोई अपने मुराद लेकर आता है, वह कभी खाली हाथ नहीं जाता है। यहां मांगी हर व्यक्ति की मुराद पूरी होती है।
आपको बता दें कि इससे पहले 4 सितंबर को लालू प्रसाद यादव, अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ सोनपुर पहुंचे थे। वहां उन्होंने हरिहरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद लिया। 6 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर वह अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बांके बिहारी मंदिर में भी दर्शन करने गए थे। इसके साथ ही नंदी से मन्नत भी मांगी थई।
लालू प्रसाद यादव 20 दिन पहल अपनी पत्नी और बड़े बेटे के साथ गोपालगंज भी गए थे। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव ने गोपालगंज के मशहूर मंदिर में भी माथा टेका था। इसके साथ ही फुलवरिया गांव के मंदिर में भी पूजा-अर्चना की थी।












Click it and Unblock the Notifications