नीतीश की ताजपोशी के बीच लालू ने खोला शरद यादव की चुप्पी का राज
पटना। बिहार में रातों रात सत्ता परिवर्तन के बीच खबर आ रही है कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बात जनता दल यूनाइटेड के नेता और राज्यसभा सांसद शरद यादव से हुई है। बता दें कि 26 जुलाई से शुरू हुए इस घटना क्रम में अभी तक शरद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनाने पर अभी तक चुप्पी साध रखी है।

'शरद यादव ने मुझे फोन किया थ।'
वहीं लालू प्रसाद यादव ने दावा किया है कि उनकी बात शरद यादव से हुई है। निजी समाचार चैनल NDTV को दिए एक साक्षात्कार में 69 वर्षीय लालू ने कहा कि 'शरद यादव ने मुझे फोन किया था।' लालू ने कहा कि 'वो हमसे संपर्क में हैं और उन्होंने कहा है कि वो हमारे साथ हैं।'
Recommended Video


सांसदों के साथ की मुलाकात
लालू ने यह बात शुक्रवार (28 जुलाई) को नीतीश कुमार की ओर से विधानसभा में विश्वास मत साबित करने लेने के बाद कही। कहा यह भी जा रहा है नीतीश के इस कदम से नाराज शरद यादव ने पार्टी के सांसदों और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इतना ही नहीं दावा यह भी है कि नीतीश ने बिना पार्टी नेताओं से सलाह मशवरा किए ही यह फैसला लिया। इस फैसले से कई सांसद और विधायक नाराज हैं। जेडीयू के सांसद वीरेंद्र कुमार और अली अनवर सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर भी कर चुके हैं।

फोरम पर उठाएंगे आवाज
वीरेंद्र कुमार ने जहां यह कहा है कि अगर उनके जबरदस्ती NDA का समर्थन करने के लिए कहा गया तो वो इस्तीफा दे देंगे वहीं अली अनवर ने कहा था कि उनकी अंतरात्मा भाजपा के साथ जाने की गवाही नहीं देती। वो अपनी बात पार्टी फोरम पर उठाएंगे। गौरतलब है कि 26 जुलाई को देर शाम नीतीश कुमार ने राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उसके बाद भाजपा ने उन्हें बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा भी कर दी।

दिलाई गई थी शपथ
26 जुलाई को ही देर रात नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना दावा पेश किया और विधायकों की पेरड भी हुई। इसके बाद अगले दिन गुरुवार (27 जुलाई) को सुबह 10 बजे नीतीश कुमार को बतौर मुख्यमंत्री और सुशील कुमार मोदी को बतौर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ राज्यपाल केशरी नाथ ने दिलाई थी।












Click it and Unblock the Notifications