रुटीन चेकअप के लिए एम्स पहुंचे लालू प्रसाद, जातीय जनगणना को लेकर दिया बयान
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया और उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। जानकारी है कि उनका रुटीन चेकअप भी किया गया है। बता दें कि अपनी बेटी मीसा भारती के यहां रह रहे लालू प्रसाद कई बीमारियों से ग्रस्त हैं। उन्हें दिल की बीमारी के साथ ही, डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी की बीमारी, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट बढ़ना, यूरिक एसिड और ब्रेन से जुड़ी बीमारी है।
Recommended Video

इस दौरान मीडिया से भी उन्होंने बात की। उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर बयान दिया। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जब मैं सांसद था, तो मैंने अन्य लोगों के साथ मिलकर इसके लिए (जाति आधारित जनगणना) लोकसभा में लड़ाई लड़ी थी। अरुण जेटली ने पहले लिखित आश्वासन दिया था और हम इसे लेकर बहुत आशान्वित हैं। यह जनसंख्या और आर्थिक स्थिति को समझने के लिए किया जाना चाहिए।
बता दें कि तबीयत ठीक होने के बाद से लालू प्रसाद यादव ने कई राजनीतिक मुलाकातें की। इस दौरान शरद यादव, शरद पवार, अखिलेश यादव आदि कई नेताओं से उन्होंने मुलाकात भी की थी। कोरोना वैक्सीन भी वे ले चुके हैं। लालू प्रसाद को उनकी खराब सेहत को देखते हुए ही जमानत दी गई थी। सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होने की वजह से ही वह चाह कर भी अब तक पटना नहीं आ पाए हैं। बता दें कि बिहार के 11 राजनीतिक दलों ने के प्रतिनिधियों ने 23 अगस्त को पीएम मोदी से जातीय जनगणना की मांग को लेकर मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications