धोती पहनकर अपनी सफेद जीप को ड्राइव करते हुए लालू यादव को देख लोगों की नजरें थमीं, वायरल हुआ वीडियो
पटना। बुधवार को पटना की सड़कों पर आम जनता के लिए हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई। जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी सफेद रंग की पुरानी जीप को लेकर 10 सर्कुलर रोड के पास इलाके में ड्राइविंग करने लगे। काफी लंबे समय से बीमार चल रहे लालू प्रसाद यादव को धोती पहन पटना की सड़क पर ड्राइविंग कर देख उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की। लालू प्रसाद यादव जब ड्राइविंग कर रहे थे तब उनके साथ सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे। बता दें कि सोमवार की शाम से लालू प्रसाद यादव पटना में हैं। जीप चलाने के दौरान लालू यादव के समर्थक भी मौजूद थे।
Recommended Video

सड़क पर लालू प्रसाद यादव के समर्थन में वहां मौजूद लोगों ने भी जमकर जिंदाबाद के नारे लगाए। लालू यादव काफी आत्मविश्वास के साथ जीप चला रहे थे। इस दौरान वहां लालू यादव की इस तस्वीर को कैमरे में कैद करने के लिए मीडियाकर्मियों के साथ-साथ आम जनता की भीड़ भी एकत्रित हो गई। बता दें, रामविलास पासवान के दामाद मृणाल पासवान भी इस दौरान वहां मौजूद थे और लालू प्रसाद यादव को जीप से उतरने में उनकी सहायता कर रहे थे।
बता दें कि मंगलवार को 11 बजे बांका कोषागार से जुड़े चारा घोटाले मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। अपने आवास से वह कोर्ट में हाजिर होने के लिए पहुंचे थे। लालू प्रसाद यादव के साथ ही कोर्ट में सभी आरोपित एमपी-एमएलए भी कोर्ट पहुंचे। बता दें कि यह मामला 1996 से चल रहा है। प्रारंभिक जांच में 44 अभियुक्त बनाए गए थे। हालांकि वर्तमान में 28 आरोपितों के खिलाफ मामला चल रहा है। आधा दर्जन अभियुक्तों की मौत हो चुकी है, जिसकी जानकारी कोर्ट को दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications