'डर्टी फोटो' से शुरू हुई 'डर्टी पॉलिटिक्स' तेजस्वी के बाद इस जेडीयू नेता के बेटे की किस करते हुए तस्वीर वायरल

पटना। शराब माफिया के साथ सीएम नीतीश कुमार की सेल्फी से शुरू हुआ फ़ोटो वार अब अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है। लगातार हमलावर होते तेजस्वी यादव को घेरने की कोशिश में जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजश्वी यादव की लड़की के साथ तस्वीर जारी कर आरोप लगाया कि तेजस्वी खुद शराब पीते है। दिल्ली में जाकर अय्याशी करते हैं। हालांकि तेजस्वी की तस्वीर वायरल होने के बाद राजद के नेताओं ने डर्टी पॉलिटिक्स का हिस्सा बनते हुए जेडीयू के प्रवक्ता के बेटे की तस्वीर भी सामने लाई है।

 RJD Spoke person Sanjay Singh son viral photo

डर्टी फोटो की डर्टी पॉलिटिक्स
जाहिर है जेडीयू प्रवक्ताओं का यह आरोप तेजश्वी को नागवार लगना ही था। हालांकि यह तस्वीर उस वक़्त वायरल हुई थी जब तेजस्वी राजनीति में सक्रिय हुए थे। तस्वीर को उनके ही एक मामा ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया और फिर हटा लिया था, लेकिन तस्वीर वायरल हो गई थी। इस तस्वीर पर जब सियासत शुरू हुई तो तेजस्वी भी हिल गए। वाजिब भी था इतनी पुरानी तस्वीर का अचानक सामने आना चौंकानेवाला ही था। इसके तुरंत बाद तेजश्वी यादव भी हाजिर थे। पहले सफाई दिया कि तस्वीर उस वक़्त का है जब वो आईपीएल खेलते थे। सेलिब्रिटी होने के नाते उनके साथ कई लोग तस्वीर खिंचवाते थे उसमे यह लड़की भी थी। अब ये कौन थी कहां कि थी नही जानते है। तेजस्वी यही नहीं रुके उन्होंने यहां तक कहा कि इस तस्वीर में महिला का चेहरा सार्वजनिक किया है। यह गलत है आज पता नही वो कहां होगी ,घर होगा परिवार होगा उस पर क्या बीतेगी। बात तार्किक भी थी, लेकिन खंजर अंदर तक घुपा था सो लगे हाथ नितीश कुमार पर भी सवाल किया पूछा ये अर्चना और उपासना कौन है बताएं। निशाने पर सीधे नीतीश कुमार थे।

 RJD Spoke person Sanjay Singh son viral photo

संजय सिंह के बेटे के किस करती हुई तस्वीर वायरल
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी के प्रवक्ता के हवाले से एक और फ़ोटो वार कर दिया गया। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने एक तस्वीर दिखाई, जिसमे एक लड़की एक लड़के को किस कर रही है। दावा था कि ये लड़का जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह का बेटा है। यह भी दावा किया गया कि उनके पास ऐसी और भी तस्वीरे हैं। अब तेजस्वी यादव के इस अटैक की उम्मीद संजय सिंह को भी नहीं होगी। फोटो वार के बाद सियासत के गलियारे में लिहाजा सन्नाटा पसरा हुआ है। नेता डरे बैठे हैं कि अब कब किसकी निजी जिंदगी की कौन सी तस्वीर सामने आए कहना मुश्किल है। लेकिन लोगों का यही कहना है कि इन "डर्टी फ़ोटो " को फ़ोटो में ही रहने दो इनसे "डर्टी पॉलिटिक्स" ना की जाए तो बेहतर है। अब आगे देखना है कि बिहार की राजनीति में कौन सी तस्वीर सामने आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+