बिहारः पोस्टर लगाकर सीएम नीतीश और उप मुख्यमंत्री रेणु देवी को बताया धृतराष्ट्र
पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों खूब बवाल जारी है। एक तरफ जहां बिहार विधान मंडल के बजट सत्र को लेकर सरकार के नेताओं और विपक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है। इसी कड़ी में 23 मार्च को विधानसभा के घेराव से पूर्व राजद की तरफ से एक बड़ा सा पोस्टर जारी किया गया है, जिसके बाद से जदयू और भाजपा के निशाने पर लालू प्रसाद यादव और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव निशाने पर आ गए हैं। राजद ने पोस्टर के जरिये बिहार के डिप्टी सीएम रेणु देवी और सीएम नीतीश कुमार की तुलना धृतराष्ट्र से की है। बता दें कि राजद और उसके सहयोगी दल मंगलवार को विधानसभा का घेराव करेंगे।

होर्डिंग के माध्यम से राजद ने बिहार में बढ़ते अपराध और नए कृषि कानून को लेकर सरकार पर निशाना साधा गया है। इस होर्डिंग में चेन छिनतई, एटीएम लूट, व्यवसायियों पर हमला, शराबबंदी के बाद भी शराब बेचे जाने और नए कृषि कानून का जिक्र किया गया है। होर्डिंग के माध्यम से मंगलवार को होने वाले विधानसभा के घेराव को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।
पोस्टर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेताओं की तस्वीर पोस्टर में मौजूद है। बता दें कि तेजस्वी यादव आज असम के तिनसुकिया में रोड शो और चुनावी सभा कर रहे हैं। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि वो कल तक बिहार आ जाएंगे। पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम रेणु देवी की बड़ी सी तस्वीर लगाई गई है। लेकिन दोनों की आंखों के सामने काले रंग की पट्टी लगा दी गई है। इस होर्डिंग पर लिखा है कि धृतराष्ट्र रूपी बिहार में आपका स्वागत है।
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications