CM नीतीश की फटकार का लिया बदला, सरकार को मृत डॉक्टर की पोस्टिंग पर सुबोध राय ने घेरा

पटना। बिहार विधान परिषद में राजद के एमएलसी सुबोध राय ने मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार के फटकार का बदला ले लिया। उन्होंने मंगलवार को सदन में सरकार को घेरते हुए मृत डॉक्टर की पोस्टिंग का मामला उठाया। स्वास्थ्य विभाग के कारनामे का खुलासा करते हुए उन्होंने सवाल किया कि मृत डॉक्टर राम नारायण राम को शेखपुरा में सिविल सर्जन कैसे बना दिया गया। बता दें कि सोमवार को राजद एमएलसी सुबोध कुमार पर सीएम नीतीश कुमार भड़क गए थे और जमकर फटकार लगाई थी। साथ ही उन्होंने कार्यवाही से जुड़े नियमों को जानने की नसीहत दे दी थी।

rjd mlc subodh rai asked question from nitish government

वहीं सुबोध राय के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि इस मामले में सेक्शन ऑफिसर पर शो काउज किया गया। इससे पूर्व विधानसभा में शेखपुरा से राजद विधायक विजय सम्राट ने स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि शेखपुरा में डॉ. राम नारायण राम की पोस्टिंग सिविल सर्जन के पद पर कैसे हो गई। उनकी तो 7 फरवरी को ही मौत हो गई थी।

वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुबोध राय ने जमकड़ भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि सोमवार को उनके साथ विधान परिषद में जो हुआ बहुत गलत हुआ। सदन में वरिष्ठ क्या होता है, जैसे हम पार्षद हैं वैसे ही सीएम भी पार्षद हैं। सदन में वरिष्ठता की कोई परिभाषा नहीं होती। सदन में जितना हक नीतीश कुमार का है उतना ही हक हमारा भी है।

साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सदन के नेता हैं, मुख्यमंत्री हैं, हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन बताइए हम क्या करें, उनकी तेल मालिश करें क्या। बता दें कि सोमवार सो सदन में सुबोध राय पर सीएम नीतीश कुमार बहुत गुस्सा हो गए थे। सुबोध पूरक प्रश्न पूछ रहे थे और तब तक मंत्री का उत्तर पूरा नहीं हुआ था। सोमवार को सीएम को जवाब देने हुए सुबोध राय ने कहा था कि सत्ता पक्ष के लोग भी इसी तरह से पूरक सवाल करते हैं महोदय। चार-चार सवाल पूछते हैं। मंगलवार को सदन से बाहर निकलकर सुबोध राय ने कहा कि सीएम का यह तरीका ठीक नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+