Bihar Politics: 'मस्जिद में लिखी गई रामचरित मानस', RJD विधायक के बयान से चढ़ा सियासी पारा
RJD-JUD News: रामचरित मानस को लेकर एक बार फिर बिहार में सियासी पारा चढ़ चुका है। दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव के 'मस्जिद में रामचरित मानस लिखी गई' वाले बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है। राजद विधायक भाजपा के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के विरोध में धरना प्रदर्शन में पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने रामचरित मानस को लेकर बयान दिया।
राजद विधायक रीतलाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुसलमानों से नफरत करती है। भाजपा नेता के मुताबिक धर्म अभी ख़तरे में है। वहीं उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब मस्जिद में रामचरित मान लिखी गई थी तो क्या उस वक्त धर्म ख़तरे में नहीं था।

बिहार में भले ही महागठबंधन की सरकार है, लेकिन महागठबंधन के साथी दल के नेता एक दूसरे की बयानबाज़ी से इत्तेफाक नहीं रखते हुए नज़र आ रहे हैं। रीतलाल यादव के बयान से जदयू किनारा करती हुई नज़र आ रही है। अभिषेक झा (प्रवक्ता, जदयू) ने राजद विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे लोगों का धर्म के ऊपर बयानबाज़ी सही नहीं है। अपने-अपने धर्म की सबको आस्था है, धर्म पर बेबुनियदा बयानबाज़ी नहीं होनी चाहिए। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी आस्था और धर्म के नाम पर सियासत करती है। जदयू प्रवक्ता के बयान के बाद से सियासी गलियारों में राजद और जदयू के बीच मतभेद को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है।
भाजपा नेताओं ने भी राजद विधायक के बयान पर महागठबंधन सरकार को निशाने पर लिया है। भाजपा प्रदेष अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि रामचरितमानस पर अपराधिक छवि के व्यक्ति को बोलने का कोई हक नहीं है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में सियासत का अपराधी करण हुआ था। उसी का परिणाम है कि अपराधी रामचरितमानस पर बयानबाज़ी रहा है, जिसके उसे अधिकार नहीं है।
भजापा प्रवक्ता अरलिंद सिंह ने तंज भरे लहज़े में कहा कि जब से लालू यादव की पाठशाला में नीतीश कुमार ने दाखिला लिया है, तब से ही जदयू नेता ऐसी बयानबाज़ी कर रहे हैं। रामचरित मानस कहां लिखी गई है, इस बात की जानकारी सभी लोगों को है। जो लोग इस पर बयान दे रहे हैं, वह लालू यादव के स्कूल से पढ़े है, जिसके हेड मास्टर तेजस्वी यादव रहे होंगे।












Click it and Unblock the Notifications