आरजेडी विधायक ने किया योगी सरकार के एंटी रोमियो अभियान का समर्थन
यूपी के योगी सरकार ने रोमियो के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। बिहार के आरजेडी विधायक ने इस अभियान का समर्थन करते हुए देशभर में चलाने की मांग की है।
पटना। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मनचलों के खिलाफ एंटी रोमियो अभियान चला रखा है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के विधायक इलियास हुसैन ने योगी सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा है कि एंटी रोमियो अभियान को पूरे देश में चलाया जाना चाहिए।

डेहरी ऑन सोन से आरजेडी विधायक ने कहा कि रोमियो पर कंट्रोल करना जरूरी है इसलिए बिहार में ही नहीं, केंद्रीय स्तर पर एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन कर देशभर में इस अभियान को छेड़ना चाहिए।
यूपी में चुनाव के दौरान भाजपा ने घोषणापत्र में एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाने की बात कही थी। भारी बहुमत से जीतने के बाद बनी योगी सरकार ने तुरंत इस पर अमल किया और प्रदेशभर में पुलिस सड़कों, पार्कों, स्मारकों और घूमने-फिरने वाले इलाकों में एंटी रोमियो अभियान चलाकर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications