Bihar News: SC-ST और OBC को लेकर फतेह बहादुर ने कही बड़ी बात, BJP के आरोपों पर किया तीखा प्रहार
Bihar News, Dehri MLA Fateh Bahadur: बिहार में राजद विधायक फतेह बहादुर के बयान के बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा नेता लगातार मामले को लेकर राजद पर निशाना साध रहे हैं। वहीं डेहरी के एसडीजेएम कोर्ट में विधायक फतेह बहादुर के खिलाफ परिवाद भी दायर किया गया है।
वन इंडिया हिंदी से राजद विधायक फतेह बहादुर ने ख़ास बातचीत में बेबाकी से अपना पक्ष रखा और भाजपा नेताओं के आरोपों पर तीख प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मैंने तथ्यों के साथ अपनी बात कही है, इसमें क्या ग़लत कहा है। इसे मुद्दा बनाने वाले मुनवादी लोग हैं, धर्मनिर्पेक्ष देश में विभिन्न आस्थाओं के लोग हैं। किसी के आस्था को आघात नहीं पहुंचाना चाहिए।

हिंदुस्तान में महिसासुर का भी इतिहास है, जो लोग हर साल महिसासुर के सीने में ख़ंजर से वार करते हैं, क्या महिससुर के मानने वालों के आस्था को ठेस नहीं पहुंचती है। सच बोलने में इनको मिर्ची लगता है। जिनका इतिहास वही सत्य है, जिनका नहीं है वह काल्पनिक है। मैंने यही बाते कही हैं, इसमे हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने जैसी कोई बात नहीं है।
जो लोग हिंदू-हिंदू चिल्ला रहे हैं, वह SC-ST और OBC को हिंदू समझते हैं क्या? कुछ लोग कह रहे हैं कि सिख, ईसाई और मुसलमानों के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं। यह लोग बतायें कि सावित्रीबाई फूले पर गोबर और पत्थर फेंकने वाले कौन लोग थे। इन लोगो ने तो यह काम नहीं किया।
1990 में मंडल आयोग के तहत आरक्षण का विरोध करने वाले सिख, ईसाई और मुसलमान तो नहीं थे। किन लोगों ने विरोध किया था यह सभी लोगा जानते हैं। यह लोग हिंदू समझते ही नहीं है, सिर्फ़ वोट लेने के लिए हिंदू-हिंदू की नारेबाज़ी कर रहे हैं। अगर हिंदू समझते हैं तो बराबरी का अधिकार क्यों नहीं दे देते हैं।
भाजपा का जो भी भेद खोलते हैं, उन्हें परेशान करने के लिए हथकंडे अपनाना शुरू कर देती है। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी की तरफ़ से हाल ही में बयान आया है ब्राह्मण सर्वश्रेष्ठ हैं, तो उनके कहना का क्या मतलब है अन्य लोग नीच हैं। पूरे देश के 97 फीसदी जनता से सम्राट चौधरी को इस बात पर माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा वालों का इतिहास रहा है कि नायक को खलनायक और खलनायक को नायक बना देते हैं। मेरे ख़िलाफ़ केस करने से हम डरने वाले नहीं है। पूरे देश के हर मंडल में केस कर दें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मैं सच के साथ था, सच के साथ हूं और हमेशा रहूंगा। भाजपा वाले वही मनुस्मृति चला रहे हैं, जिसमें हमेशा एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय को अपमानित किया गया है। जनता सब समझ रही है, वक्त आने पर जवाब मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications