Bihar Politics: तेजस्वी के पेश होने पर बोले मनोज झा, ED मत बोलिए बोलना है तो BJP...
Bihar Political News: बिहार में NDA की सरकार बनने के बाद से ही राजद परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को ED के दफ़्तर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से कई घंटे पूछताछ की गई। वहीं मंगलवार को राजद नेता तेजस्वी यादव से पूछताछ हुई।
ED की कार्रवाई से राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफ़ी नाराज़गी है। राजद नेता अब्दुल जब्बार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर जी भारत रत्न दिया।

भाजपा नेताओं ने सोचा की ये दोनों चीजें PM Modi का मास्टरस्ट्रोक है। चुनावी मौसम में जनता को बेवकूफ बना के वोट ले लेंगे। भाजपा ने दांव तो खेला लेकिन जनता झांसे में नहीं आई। महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता ने इस बार ट्रस्ट नहीं किया।
भारतीय जनता पार्टी ने देखा कि इतना कुछ करने के बाद भी राजद के वोट बैंक में सेंधमारी नहीं कर पाए। इसी की बौखलाहट में राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी को ED के ज़रिए परेशान किया जा रहा है, लेकिन इससे कुछ फ़र्क नहीं पड़ने वाला है।
ED के सामने तेजस्वी की पेशी पर सवाल करने राजद से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पत्रकारों से तंज़ भरे लहजे में कहा कि, ED बेकार बोलते हो आप आपको सही शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए। मनोज झा ने कहा कि बोलना है तो बीजेपी, मोदी जी, अमित शाह जी बोलिए।
मुझे भी मज़ा आएगा, उन्हें भी मज़ा आएगा। लालू यादव को जो 10 घंटे प्रताड़ित किया न, उसे पूरे बिहार ने देखा।इतिहास में दर्ज हुआ। जब सत्ता का चक्र पलटेगा न, आज वाले सब इसकी ज़द में आएंगे। हमें उस वक्त भी अफसोस होगा, लेकिन कहना पड़ेगा श्रीमान, शुरुआत आपने की थी।












Click it and Unblock the Notifications