सुशील मोदी ने उड़ाया लालू यादव का मजाक, राजद नेताओं का हंगामा

पटना। राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की शुरुआत शनिवार को ज्ञान भवन में हुई। सुशील मोदी के बोलने के बाद राजद नेताओं ने जमकर हंगामा काटा। हंगामे के बीच लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा यह कोई बिहार विधानसभा नहीं है जहां आप लोग हंगामा कर रहे हैं। आप लोग बिहार की छवि को बदनाम मत करें। दरअसल, राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आज से छठा भारत क्षेत्र राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का शुरूआत किया गया। जिसकी अध्यक्षता लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने किया।

RJD leaders Ruckus in Patna Deputy CM Sushil Modi was speaking

कार्यक्रम में कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि सुशील मोदी मंच पर पहुंचे और भाषण देने की शुरू किया। उन्होंने देश के पूर्व मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं।' इसके बाद सम्मेलन में मौजूद राजद के विधायकों और विधान पार्षद ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे राजद नेताओं का कहना था कि उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने लालू यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

इस दौरान लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि इस तरह नारेबाजी कर बिहार को बदनाम मत करिए। क्योंकि यह आपका बिहार विधानसभा नहीं है जिसमें आप हंगामा कर रहे हैं। जिनको हंगामा करना है वह बाहर जाएं। बता दें कि इस सम्मेलन में विकास एजेंडे में संसद की भूमिका और विधायिका के साथ-साथ न्यायपालिका लोकतंत्र के दो महत्वपूर्ण स्तंभ विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+