बिहारः भाजपा में शामिल हुए RJD के बड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
RJD leaders joins BJP पटना। बिहार के सियासत में बुधवार को बड़ा उलटफेर हो गया। एक तरफ जहां भाजपा ने खरमास बाद राजद को पार्टी संभालने की चुनौती दी थी। उसी चुनौती पर काम करते हुए आज राजद के कई बड़े नेता भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व विधायक नगीना देवी के अलावा डिप्टी मेयर मीरा देवी, पटना साहिब से पूर्व प्रत्याशी संतोष मेहता सहित 10 बड़े नेता शामिल हैं।

बुधवार को 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस मिलन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं।
भाजपा में राजद के पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व विधायक सुबोध पासवान, दिलीप कुमार यादव, पूर्व एमएलसी, पूर्व रामजी मांझी, पूर्व विधायक नगीना देवी, महिला कांग्रेस नेता अनिता यादव, मीरा देवी उप महापौर पटना, पूर्व उप महापौर पटना संतोष मेहता सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications