Bihar Politics: 4 लाख राजद नेताओं का Data Leak, तेजस्वी यादव की उड़ी नींद, जनसुराज के पास पूरी जानकारी!
Bihar RJD Leaders Data Leak: बिहार में उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है, वहीं आगामी विधानसभा चुनाव की भी तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करनी शुरू कर दी है। इसी बीच राजद के 4 लाख सक्रिय नेताओं का डाटा लीक से पार्टी की नींव ख़तरे में पड़ गई है।
राजद नेताओं का मोबाइल नंबर, पता, उम्र, नाम और सियासी ज़िम्मेदारी समेत सारी पर्सनल जानकारी लीक हो चुकी है। राजद नेताओं के डाटा लीक ने तेजस्वी यादव की नींद उड़ा दी है। पार्टी के लोग यह जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं कि, आखिर किसने और क्यों ऐसा किया है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने डाटा लीक मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दिशा निर्देश भी दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक राजद के करीब 4 लाख एक्टिव नेताओं का पूरा डाटा पार्टी के दफ्तर में मौजूज कंप्यूटर में डला हुआ है। इसमें प्रदेश के पंचायत स्तर तक के नेताओं की पूरी जानकारी फीड है।
सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि राजद नेताओं का डाटा जनसुराज पार्टी के मैनेजर के पास मौजूद है। यह तफ्तीश की जा रही है कि राजद प्रदेश कार्यालय के कंप्यूटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सोशल मीडिया एक्ज्यूटिव या फिर दफ्तर प्रभारी किसने डाटा लीक की है। सभी की जानकारी खंगाली जा रही है।
राजद के अंदर डाटा लीक का मुद्दा काफी गंभीर बन चुका है। इस मामले पर पार्टी के नेता कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहे हैं। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है कि, अगर जनसुराज के पास यह डाटा भेजा गया है तो राजद की नींव डगमगा सकती है।
सूत्रों की मानें तो राजद नेताओं को उनकी सारी जानकारी के साथ जनसुराज की तरफ़ से कॉल आ रहा है। जब कई राजद नेताओं को जनसुराज की तरफ़ से कॉल गए तो पार्टी में हड़कंप मच गया। वहीं राजद नेताओं को पर्सनल इंफॉर्मेशन लीक होने का डर भी सताने लगा है।
पटना, भागलपुर, समस्तीपुर, अररिया, आरा समेत कई जिलों से राजद के आलाकमान को शिकायत मिल रही है कि जनसुराज की तरफ़ बड़े ऑफर के साथ लगातार कॉल आ रहे हैं। ग़ौरतलब है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानांद सिंह ने जन सुराज पार्टी की स्थापना के पहले ही राजद नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा जन सुराज में शामिल होने को लेकर चिंता ज़ाहिर की थी।












Click it and Unblock the Notifications