'रूस से आए हैं सभी ब्राह्मण, हमें उन्हें भगा देना चाहिए', RJD नेता यदुवंश के बिगड़े बोल

आरजेडी नेता यदुवंश कुमार यादव का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण इस देश यानी भारत का नहीं है। सभी रूस से आए हैं, हमें उन्हें भगा देना चाहिए।

RJD Leader

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव (Yaduvansh Kumar Yadav) का ब्राह्मणों को लेकर एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि डीएनए परीक्षण से पता चलता है कि कोई भी ब्राह्मण इस देश का नहीं है और रूस से हैं, और अब यहां बस गए हैं। ब्राह्मण हमें विभाजित करने और शासन करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उन्हें यहां से भगा देना चाहिए।

दरअसल, बीती 29 अप्रैल को बिहार के सुपौल में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा में आरजेडी नेता यदुवंश कुमार यादव पहुंचे थे। यहां उन्होंने संबोधन में विवादित बयान दे दिए। यदुवंश ने कहा कि यादव समुदाय ही इस देश से है। डीएनए से साफ पता चलता है कि कोई भी ब्राह्मण इस देश का नहीं, बल्कि रूस से है। हमें उन्हें भगाना चाहिए।

यदुवंश के बयान पर जेडीयू नाराज ?

उधर, यदुवंश द्वारा ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी पर जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक कुमार झा जमकर बरसे। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि परशुराम रूस से आए थे? या किसी दूसरे देश से ? राजनेता इस तरह के विवादित बयान सिर्फ मीडिया का ध्यान बटोरने के लिए करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+