'सत्ता में नहीं थे तो BJP को महंगाई डायन लगती थी और अब भौजाई', बीजेपी के हंगामे पर बोले तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने बीजेपी के हंगामे को लेकर तंज कसा, उन्होंने 10 लाख नौकरी पर किए गए सवाल को लेकर कहा कि बीजेपी को महंगाई क्यों नहीं दिखती।
बिहार विधानसभा में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर हंगामा मचा रहा। बीजेपी के प्रदर्शन के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। वहीं, पटना में कार्यकर्ताओं ने उनके 10 लाख नौकरियों के दावे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला किया है।
बीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि वे (बीजेपी) 10 लाख नौकरियां मांग रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि देश के किस राज्य ने 3 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों के लिए विज्ञापन निकाला है। हम अपने कार्यकाल में 10 लाख नौकरियों का अपना वादा पूरा करेंगे लेकिन उन्हें हमें उन 2 करोड़ नौकरियों के बारे में बताना चाहिए जिनका उन्होंने वादा किया था।

इसके साथ ही बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य सरकार 10 रोजगार की दिशा में 10 लाख नौकरी पर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य विभाग में भी जल्द ही वैकेंसी आएगी और बिहार के लोगों को नौकरी मिलेगी। साथ ही अपने खिलाफ चार्जशीट को लेकर उन्होंने कहा कि ये ना पहला और न अंतिम चार्जशीट है, लेकिन वो BJP से डरने वाले नहीं है।
इसके साथ ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में मुद्दे की बात होनी चाहिए, बीजेपी वालों ने कई सालों बाद प्रदर्शन किया । बीजेपी को महंगाई से मतलब नहीं, गैस, तेल सब्जियों के दाम को लेकर प्रदर्शन करना चाहिए। देश में लोगों से नौकरी ली जा रही हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है। जब केंद्र में सत्ता में नहीं थे तो इन्हें महंगाई डायन लगती थी, अब सत्ता में महंगाई भौजाई लगने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications