बिहार: पटना में आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या, थानेदार सस्पेंड

पटना। बिहार की राजधानी पटना में शनिवार की सुबह अपराधियों ने पटना की पूर्व उपमहापौर अमरावती देवी के पति व राजद नेता दीना गोप की गोली मार कर हत्या कर दी। इस दौरान दो अन्य लोगों को भी अपराधियों की गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

RJD leader shot dead in Patna

घटना शहर के अनीसाबाद इलाके में घटी है। बता दें कि दीना गोप शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करीब 10 से 15 अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दीना गोप की हत्या कर दी। हमलावरों ने करीब नौ राउड फायरिंग की। जिसमें राजू और विजय भी गम्भीर रुप ये घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रुप से घायल दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, दीना गोप को करीब छह गोलियां मारी गई है। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में खलबली मची है। बता दें कि मृतक दीना गोप राजद नेता और वार्ड पार्षद रहे है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक जमीनी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें कि दीना गोप रंजीत गोप की हत्या समेत कई हत्याओं में नामजद आरोपित था। वहीं, इस हत्या की वारदात के बाद पटना के जोनल आईजी ने गर्दनीबाग के थानाध्यक्ष को निलंबित करने का आदेश दिया जिसके बाद एसएसपी ने गर्दनीबाग थानाध्यक्ष सतेन्दु शरद को निलंबित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+