RJD के सीनियर नेता शिवानंद तिवारी का दावा-अब तेज प्रताप यादव का आरेजडी से कोई नाता नहीं है
पटना, अक्टूबर 06: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने काफी समय से पार्टी के खिलाफ मोर्चा खो रखा है। वे लगातार पार्टी के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी समेत कई नेताओं पर निशाना साधते रहे हैं। इसी बीच आज आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कर सभी को चौंका दिया है कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अब आरेजडी से कोई नाता नहीं है। तेज प्रताप ने अलग संगठन बना लिया है।

हाजीपुर के राजद कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में शिवानंद तिवारी ने कहा कि 'तेजप्रताप पार्टी में हैं कहां? उन्होंने नया संगठन भी बनाया है। वो पार्टी में नहीं हैं। वह तो अपने निष्कासित हो चुके हैं। शिवानंद ने कहा कि तेजप्रताप यादव खुद राजद से आउट हो चुके हैं। तेजस्वी के करीबी शिवानंद तिवारी ने कहा कि तेज प्रताप को लालटेन का प्रयोग करने से भी राजद नेतृत्व ने मना कर दिया है। उन्होंने खुद कबूल किया कि हम को मना कर दिया गया है। यह तो मैसेज क्लियर है।
शिवानंद तिवारी ने दावा किया कि तेजस्वी को लालू प्रसाद यादव की विरासत पूरी तरह से मिल चुकी है। तेज प्रताप को पार्टी का चुनाव चिन्ह लालटेन उपयोग करने की अनुमति नहीं है। कुछ दिनों पहले तेज प्रताप ने अपनी पार्टी के सिंबल पर लालटेन का चिन्ह लगा लिया था। जिसके बाद पार्टी की और से उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया गया था। तेजप्रताप ने हाल ही में छात्र जनशक्ति परिषद नाम का एक संगठन बनाया है। इस संगठन के माध्यम से वे अपनी राजनीति कर रहे हैं। वे राजद की बैठक से भी दूरी बनाए हुए हैं।
आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। पार्टी की ओर से उन्हें इस बारे में कुछ भी बताया नहीं गया है। इससे पहले मंगलवार को लालू यादव ने इशारों में तेजप्रताप के बंधन बनाए जाने वाले बयान पर भी सफाई दी थी। लालू यादव ने कहा था कि डाक्टरों ने उनके पानी पीने पर रोक लगा दी है। कहा जाता है कि पानी कम पिएं। अभी भी दवाओं पर हैं। एम्स के डाक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखते हैं। उन्होंने कहा, वे डाक्टरों से कहते हैं कि वे पटना जाना चाहते हैं, तो डाक्टर कहते हैं थोड़ा धैर्य रखें। आप पटना जाएंगे, पर तब जब स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications