शहाबुद्दीन के खास कहे जाने वाले राजद नेता की गोली मारकर हत्या

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों कार्यकर्ता राजद नेता के घर पहुंचकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन करने लगे। पुलिस को जांच में घटनास्थल से जिंदा बम और पेट्रोल भरा गैलन भी बरामद हुआ है।

पटना। बिहार के पूर्व सांसद व बाहुबली शहाबुद्दीन के सबसे खास कहे जाने वाले राजद के युवा मोर्चा महासचिव की देर रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना तब की है जब सिवान जिले के राजद जिला महासचिव मिन्हाज खान अपने घर पर सोए हुए थे। तभी अचानक कुछ अपराधी वहां पहुंचे और गहरी नींद में सोए हुए खान की गोली मारकर हत्या कर दी।

शहाबुद्दीन के खास कहे जाने वाले राजद नेता की गोली मारकर हत्या

अपराधियों द्वारा उनके सर में गोली मारी गई जिसके बाद सभी फरार हो गए। घर के बाहर दरवाजे पर सोए हुए खान पर गोली चलने की आवाज जब उनके परिवार वाले ने सुनी तो बाहर निकलकर देखा और घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन तब तक मिन्हाज की मौत हो चुकी थी। फिर मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से जिंदा बम और पेट्रोल भरा गैलन भी बरामद किया। फिलहाल पुलिस इस मामले में अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

शहाबुद्दीन के खास कहे जाने वाले राजद नेता की गोली मारकर हत्या

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग राजद नेता के घर पहुंचकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन करने लगे। फिर आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को भी उनके आक्रोश का सामना करना पड़ा। हालांकि मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सहित कई थाने की पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत करवाया और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+