भोजपुर में युवा राजद नेता की हत्या, वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में एक घायल

भोजपुर। बिहार की कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं लेकिन घटनाओं में कमी होती नहीं दिख रही है। बिहार के भोजपुर में ही दो जगहों पर हत्या और गोलीबारी की घटना हुई। एक घटना में युवा राजद नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं भोजपुर के बहोरनपुर ओपी क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में एक के घायल होने की सूचना है।

RJD leader killed in Bhojpur and firing incident happened

बिहार के भोजपुर में 25 वर्षीय राजद नेता रवि यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आयर थाना के भेड़री गांव निवासी रवि यादव घर से किसी के यहां श्राद्धकर्म में जाने के लिए बुधवार की देर रात निकले थे जिसके बाद वे लौटकर नहीं आए। परिजनों ने उनको खोजना शुरू किया। गड़हनी थाना क्षेत्र के सहनी मोड़ के पास गुरुवार की सुबह रवि यादव की लाश मिलने की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी।

इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। परिजन आलाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीण हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन करते रहे। रवि यादव के शरीर पर चाकू से वार किए जाने के निशान हैं और लाश के पास खोखे की बरामदगी भी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

गुरुवार की सुबह ही भोजपुर जिले के बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के सुरेमनपुर गांव में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग हुई जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को आरा सदर अस्पताल भिजवाया। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में फायरिंग के बाद तनाव फैला है। जानकारी के मुताबिक, रात में गांव के ही रामलखन राय के बोरिंग के पास कुछ लोगों ने फायरिंग कर उनको वहां से जाने को कहा था। इसको लेकर झगड़ा गुरुवार की सुबह में बढ़ा और फायरिंग होने लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+