संस्कृत शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बनते ही भोला यादव ने किया शिक्षा व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
RJD Leader Bhola Yadav News: संस्कृत शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद भोला यादव ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद बनने के बाद समीक्षा के दौरान पाया कि कुछ स्कूलों का संचालन सिर्फ़ काग़ज़ों पर हो रहा है। कुछ विद्यालयों को छोड़कर अन्य स्कूलों में पाया कि वहां सिर्फ़ फॉर्म भरने का ही काम हो रहा है।
भोला यादव ने कहा कि स्कूलों में जो फ़ॉर्म भरने की प्रथा चली आ रही है, उसे ख़त्म करना है। संस्कृत से संस्कार जुड़े हैं, संस्कार ही नहीं बचेगा तो आगे कैसे बढ़ेंगे। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने संस्कृत शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। मेरी कोशिश है कि पूर्व से बने हुए भवन जो जर्जर हो चुके हैं, उन्हें ठीक करूं। उन्होंने कहा कि मैं अपने दोनों नेता से गुज़ारिश करूंगा कि क़ानून में बदलाव करें।

सामान्य विद्यालयों को भवन देने के लिए जिस तरह से स्ट्रक्चर बना हुआ है, छात्रों को तालीम मिल रही है। उसी तरह से संस्कृत और मदरसा विद्यालय में भी भवन बने, बच्चों को शिक्षा मिले। छात्रों को पढ़ने में परेशानी नहीं हो, स्कूलों में शिक्षकों की कमी को भरने की कोशिश की जा रही है।
प्रबंधन समिति को शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का निर्देश दिया जा रहा है। खाली जगहों, स्कूलों में शिक्षकों की कमी और छात्रों को हो रही परेशानी को अपने स्तर पर सुधारने का निर्देश दिया गया है। अगर भवन नहीं होगा तो मुश्किल हो जाएगा। शिक्षक और विद्यार्थी रहेंगे लेकिन स्कूल संचालन में परेशानी होगी। इसलिए सबसे पहले भवन निर्माण ज़रूरी है।
भोला यादव ने कहा कि आज के वक्त में यह नामुमकिन लग रहा है। हम अपने नेता से आग्रह करते हुए कहना चाहते हैं कि जहां कानून में संशोधन की ज़रूरत हो उसे करने के लिए कदम उठाए जाएं। सरकार अगर कोशिश करेगी तो ज़रूर देव भाषा संस्कृत फिर से जागृत होगा। मौजूदा वक्त में संस्कृत के अच्छे विद्वानों बहुत कमी है। हमारे बच्चे पढ़ेंगे तो छात्रों की तादाद भी बढ़ेगी।
एक वक्त था संस्कृत के छात्रों की तादा 2 लाख हुआ करती थी, इस बार सिर्फ 18 हज़ार बच्चे ही अपीयर हुए हैं। जनसंख्या के एतबार से इसे बढ़ाकर 5 लाख तक ले जाने की ज़रूरत है। मेरी ज़रूरत संस्कृत शिक्षा बोर्ड को जितनी जरूरत होगी हम खड़े रहेंगे। सरकार से भी मदद की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications