Bihar News: घोटालों में शामिल और काला चिट्ठा रखने वाले RJD से जाते रहे राज्यसभा- सुशील मोदी

Sushil Modi Latest News: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव के साथ-साथ राज्यसभा उम्मीदवारों पर सियासत तेज़ हो चुकी है। इसी क्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद पर ज़ोरदार निशाना साधा है।

भाजपा के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी चारा घोटाला में सजायाफ्ता और रेलवे की नौकरी के बदले जमीन घोटाला के आरोपी को ही प्राथमिकता से राज्यसभा का टिकट देती है।

RJD kept sending people involved in scams and having black blogs to Rajya Sabha- Sushil Modi

लालू यादव की पहली पसंद वह लोग हैं जो, परिवार की अवैध सम्पत्ति बनाने और छिपाने में शामिल हों। अवैध खरीद-फरोख्त का कच्चा चिट्ठा जिनके पास हो। सुशील मोदी ने कहा कि राजद ने तेजस्वी प्रसाद यादव के निजी सहायक संजय यादव को इसी काली परिपाटी के तहत राज्यसभा का टिकट दिया है।

संजय यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। लालू परिवार के घोटालों की जांच के सिलसिले में उनके (संजय यादव) यहां भी सीबीआई की टीम पहुंची थी। राजद ने इससे पहले हरियाणा के ही प्रेमचंद गुप्ता को पांच बार राज्यसभा भेजा।

प्रेमचंद गुप्ता को संसदीय दल का नेता बनाया और यूपीए सरकार के वक्त उन्हें कारपोरेट मामलों का मंत्री भी बनाया गया था। राजद में जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर धनपशुओं को राज्यसभा भेजने की प्रवृत्ति के चलते, कभी एडी सिंह तो कभी निजी मेडिकल कालेज के मालिक-संचालक फैयाज अहमद सांसद बने।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इनमें एडी सिंह को उर्वरक घोटाले में जेल जाना पड़ा। फैयाज अहमद के यहां सीबीआई का छापा पड़ा। जो लोग लोकतंत्र बचाने के बड़बोले दावे करते हैं, वे आर्थिक अपराधों का राजनीतिकरण करने के लिए उच्च सदन को कलंकित करते आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+