राजद पूर्व सांसद ने धमकी मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर दी सफाई, कहा- सस्ती लोकप्रियता का तरीका है
अररिया। बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से AIMIM के नव निर्वाचित विधायक शहनवाज आलम ने अपने बड़े भाई पूर्व सांसद व राजद प्रत्याशी सरफराज आलम पर अपने परिवार के लोगों के साथ अभद्र वयवहार व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर विधायक की पत्नी के द्वारा पूर्व सांसद व राजद प्रत्याशी सहित 15 लोगों के खिलाफ जोकीहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।
Recommended Video

इस मामले में पूर्व सांसद व राजद प्रत्याशी सरफराज आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संवाददाताओ को बताया की उनपर जो आरोप लगाया गया है वह बिलकुल निराधार है। उन्होंने बताया कि वे अपनी माँ से मिलने सिसौना स्थित आवास पर गये थे। जहां वे रहती हैं उनके या उनके समर्थकों के द्वारा किसी के साथ न तो अभद्र वयवहार किया गया है और न ही किसी तरह का हंगामा ! सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिये इस तरह के आरोप लगाये जा रहे हैं।
इस पूरे मामले की प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग पूर्व सांसद ने की है। बता दें कि विधायक शाहनवाज ने आरोप लगाया है कि पत्नी, मां और बेटी के साथ गाली-गलौच एवं धक्का-मुक्की की गई है। बताया जा रहा है कि ये घटना जोकीहाट के सिसौना स्थित उनके आवास पर देर रात को हुई।
उन्होंने पूर्व सांसद व जोकीहाट से राजद के विधायक प्रत्याशी सरफराज आलम पर धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों ही सीमांचल के कद्दावर नेता रहे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वर्गीय तस्लीमुद्दीन के पुत्र हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर करने वाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को पार्टी से जीतकर आए विधायकों के टूटने का डर सता रहा है।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications