7 अगस्त को मंडल दिवस के तौर पर मना रही है RJD, जातीय जनगणना की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

पटना। जातीय जनगणना के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों के साथ राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ता आज यानी कि शनिवार को बिहार की सड़कों पर उतरे हुए हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान जातीय जनगणना कराए जाने, आरक्षण में बैकलॉग व्यवस्था लागू करने और मंडल आयोग की अनुशंसा लागू करने संबंधी मांग की जा रही है। प्रदर्शन के बाद इन मांगों का ज्ञापन सभी जिलों के जिलाधिकारियों के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा। वहीं शुक्रवार को इसकी तैयारी में जुटे हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि हमलोग जातीय जनगणना की मांग पर अड़े हैं और यह होना ही चाहिए। जगदानंद सिंह ने बताया कि बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर राजद का यह प्रदर्शन होगा।

rjd do protest for caste wise census on 7th august

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि यह इसलिए जरूरी है कि क्यों कि ऐसा होने से सभी जातियों को उनका हक मिल सकेगा। कुछ लोग केवल लोगों को भ्रमित करने में जुटे हुए हैं, जनता सब देख रही है। जगदानंद सिंह ने कहा कि बेरोजगार युवा वर्ग से लेकर हमारे सभी शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर उतरकर अपना अधिकार मांगेंगे और किसी का अधिकार नहीं छीनेंगे।

rjd do protest for caste wise census on 7th august

बता दें कि 7 अगस्त 1990 को प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने संसद में मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने का ऐलान किया था। इसीलिए राजद आज यानी कि 7 अगस्त के दिन को मंडल दिवस के रूप में मना रही है और मंडल कमीशन की तमाम सिफारिशें जिनको अब तक लागू नहीं किया गया है उनको भी लागू करने की मांग उठाएगी।

बता दें कि बिहार में इन दिनों जातिगत जनगणना को लेकर खूब राजनीति हो रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा ता कि अगर जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार नहीं मानी तो बिहार सरकार खुद जातिगत जनगणना करवाएगी। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने इस तरह के किसी भी प्रपोजल के होने को स्पष्ट रूप से इनकार करते हुए कहा कि बिहार सरकार के विचाराधीन इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है।

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से मिलने का अभी समय मांगा है, जो देशहित में होगा भारत सरकार वही कार्य करेगी। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के अलावा भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने भी ऐसी बात को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री के संज्ञान में है और केंद्र सरकार उचित समय पर अपनी बात इसपर रखेगी। जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने जातिगत जनगणना पर बड़ा बयान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+