पीएम मैटेरियल के मुद्दे पर RJD ने ट्वीट कर कसा तंज, कहा- मोदी की ' जद ' में ' यू ' ही रहेंगे
पटना। जनता दल यूनाइटेड में इन दिनों सीएम नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया जा रहा है। बीते रविवार को पटना में जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सीएम नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण वाले प्रस्ताव को पास कर दिया गया। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री पद को लेकर हमारी कोई दावेदारी नहीं है लेकिन नीतीश में सभा काबिलियत है। हालांकि जब सीएम नीतीश कुमार से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं इन सब बातों पर गौर नहीं करता।

वहीं अब इस मुद्दे पर राजद ने कटाक्ष किया है। राजद ने कहा कि मोदी जी जबरदस्ती आकर नीतीश कुमार को पीएम पद का दावेदार बनाएंगे तो बन जाएंगे वरना मोदी की जद में यू ही रहेंगे। सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए राजद ने लगातार दो ट्वीट किये हैं।
ट्वीट कर राजद ने लिखा कि जदयू कहता है:- हमारे नेता में PM बनने औकात है लेकिन हिम्मत और हौसला नहीं है। मोदी जी जबरदस्ती आकर नीतीश कुमार को PM पद का दावेदार बनाएंगे तो बन जाएंगे वरना मोदी की 'जद' में 'यू' हीं रहेंगे। ठोंको ताली।
बता दें कि जदयू के प्रधान महासचिव और पार्टी के प्रवक्ता केसी त्यागी ने पीएम मटेरियल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार में पीएम बनने की योग्यता है लेकिन वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। उन्होंने पटना स्थित जदयू मुख्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं, हमारी पार्टी मजबूती के साथ एनडीए में है, जिसके पीएम नरेंद्र मोदी हैं। जदयू केंद्र और राज्य में भाजपा की सहयोगी है।












Click it and Unblock the Notifications