आरजेडी चीफ लालू यादव बोले, नीतीश कुमार साजिश के तहत शरद यादव पर करा सकते हैं हमला

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भले ही नीतीश कुमार उनके साथ नहीं हों लेकिन जेडीयू नेता शरद यादव उनके साथ हैं।

पटना (बिहार)। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि शरद यादव के खिलाफ उन्होंने साजिश की है। लालू यादव ने कहा कि मुझे बताया गया है कि नीतीश कुमार ने ये साजिश किया है कि एयरपोर्ट पर शरद यादव आएं तो उन पर पानी की बॉटल और चप्पल फेंकवा सकते हैं। शरद यादव को काले झंडे भी दिखाए जा सकते हैं और डंडा भी चलाया जा सकता है। इस साजिश में शामिल लोगों से कहा गया है कि वो पार्टी का झंडा नहीं आम जनता के रूप में रहें।

लालू यादव बोले- नीतीश कुमार करा सकते हैं शरद यादव पर हमला

लालू यादव ने फिर से नीतीश कुमार को घेरा

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भले ही नीतीश कुमार उनके साथ नहीं हों लेकिन जेडीयू नेता शरद यादव उनके साथ हैं। शरद यादव ही जेडीयू को बनाने वाले हैं। उनके साथ और कांग्रेस पार्टी के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन चलता रहेगा। लालू यादव ने एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में खरीद फरोख्त की राजनीति चल रही है, लेकिन गुजरात राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की दाल नहीं गल सकी। आरजेडी सुप्रीमो ने अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार पलटूराम हैं और सियासी लालच के शिकार हो गए हैं। नीतीश कुमार ने गांधी मूर्ति के नीचे कसम खाई थी कि संघ मुक्त भारत की बात कही थी, हालांकि बाद में उन्होंने पलटी मार ली।

Recommended Video

    Sharad Yadav Called meeting in Delhi, is he planning Uprising? । वनइंडिया हिंदी

    लालू यादव ने इस दौरान कहा कि भले ही नीतीश कुमार बीजेपी के साथ चले गए हों लेकिन शरद यादव अभी भी उनके साथ हैं। आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि शरद यादव ने जेडीयू की स्थापना की थी, उनके और कांग्रेस के साथ आरजेडी का महागठबंधन जारी रहेगा। लालू यादव ने कहा कि मुझे बताया गया है कि नीतीश कुमार ने नीतीश कुमार ने ये साजिश किया है कि शरद यादव आएं तो उन पर पानी की बॉटल और चप्पल फेंके जा सकते हैं। इतना ही नहीं काला झंडा भी उन्हें दिखाया जा सकता है और डंडा भी चला सकते हैं। हालांकि ये सब पार्टी के झंडे तले नहीं पब्लिक के रूप में रहने की बात कही गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+