RJD की बैठक में लालू यादव ने कहा- ना मैं झुका हूं और ना ही कभी झुकुंगा, 2024 में बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे
पटना, 21 सितंबर: राष्ट्रीय जनता दल की राज्य परिषद की बुधवार को पटना में बैठक हुई। बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू यादव, शरद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने हिस्सा लिया। लालू प्रसाद यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। लालू यादव ने कहा कि, 24 में बीजेपी को हम लोग उखड़ फेकेंगे। अभी किशनगंज में अमित शाह आ रहे हैं, उनके मन में कुछ न कुछ काला है।
Recommended Video

बैठक को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा कि, 2024 में बीजेपी को हम लोग उखड़ फेकेंगें अभी किशनगंज में अमित शाह आ रहे हैं, उनके मन में कुछ न कुछ काला है, एक दूसरे को लड़ाना है। ये लोग मस्जिद पर चढ़ के भगवा झंडा फहराते हैं। मैं जल्द ही नीतीश कुमार के साथ मिलकर दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात करूंगा। राहुल गांधी की यात्रा के बाद राहुल से भी मुलाकात करूंगा।
लालू यादव ने कहा कि, मैं अपनी आइडियोलॉजी पर मजबूती से कायम हूं, कई पार्टियों ने भाजपा के साथ समझौता कर घुटने टेक लिए लेकिन ना मैं झुका हूं और ना ही कभी झुकुंगा, भाजपा हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है अगर मैं झुक जाता तो मुझे इतने दिन जेल में नही रहना पड़ता। सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अच्छा काम कर रहे हैं, हमसे राय लेते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश जी सजग हैं और हम भी सजग हैं। लालू यादव ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा को उखाड़ने के लिए विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने की आवश्यकता है। विपक्षी पार्टियां एक मंच पर आकर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने का काम शुरू हो गया है। बीजेपी अकेली हो गई है। पूरे देश में उसे अलग-थलग किया जा चुका है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2024 में 40 सीट महागठबंधन को जीताना है...मैं अपने सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि अब उछल कूद नहीं करना है शांति से अपना काम करना है और लोगों को जोड़ना है। अति पिछड़ा समाज, दलित, अंतिम पायदान के लोग और गरीबों को हमें जोड़ना है।












Click it and Unblock the Notifications